मेरठ जेल में अहोई अष्टमी मनाएंगी मुस्कान और रविता, बच्चों की लंबी उम्र के लिए रखेंगी व्रत

मेरठ: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा पाने वाली मुस्कान रस्तोगी और अमित हत्याकांड में दोषी ठहराई गई रविता इस बार जेल में अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। दोनों महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखने की तैयारी की है। त्योहार मनाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से उन्हें पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इनके अलावा जेल में बंद 63 अन्य महिलाओं ने भी पूजा के लिए सामग्री ली है। जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराई पूजन सामग्री मेरठ जेल…

Read More

निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद का बड़ा बयान, बोले- मौका मिला तो मुस्कान-साहिल और रविता-अमरदीप को भी दूंगा फांसी

मेरठ: नीला ड्रम कांड में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने वाले मेरठ के पवन जल्लाद का बयान सामने आया है। पवन जल्लाद ने कहा है कि अगर जेल प्रशासन की ओर से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो वह मुस्कान और साहिल के साथ सांप कांड में मृत्युदंड पाने वाले रविता और अमरदीप को भी फांसी देने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि जघन्य अपराधों में दोषियों को…

Read More

सौरभ हत्याकांड: अब जेल में नहीं मिल सकेंगे साहिल और मुस्कान, कैदी नंबर से होगी पहचान, बदल जाएंगे नियम

मेरठ: सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत से फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की जेल में दिनचर्या बदलने जा रही है। अब दोनों को सजायाफ्ता कैदियों से जुड़े नियमों के तहत रहना होगा। जेल में दोनों की पहचान कैदी नंबर से होगी और उन्हें निर्धारित वर्दी पहननी पड़ेगी। इसके साथ ही दोनों के मिलने-जुलने पर भी पाबंदियां लागू होंगी। सजायाफ्ता कैदियों के लिए लागू होंगे अलग नियम जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, अदालत से सजा सुनाए जाने के…

Read More

नीले ड्रम वाले हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। नीले ड्रम में सौरभ के शव के टुकड़े छिपाने के इस मामले में दोनों को पहले ही हत्या और साक्ष्य मिटाने का दोषी ठहराया जा चुका था। 14 अक्टूबर को सजा के ऐलान के साथ ही इस बहुचर्चित मामले में अहम मोड़ आ गया है। सजा से पहले तनाव में थे दोनों दोषी अदालत में सजा सुनाए जाने से पहले मुस्कान और साहिल की…

Read More

सजा से पहले परिवार से मिलने को तरस रही मुस्कान, पिता ने मिलने से किया इनकार; 19 महीने से जेल में कोई नहीं पहुंचा

मेरठ: नीले ड्रम कांड में दोषी करार दी जा चुकी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जानी है। अभियोजन पक्ष ने दोनों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। सजा के ऐलान से पहले मुस्कान जेल में अपने मायके वालों से मिलना चाहती है, लेकिन परिवार ने उससे दूरी बना ली है। मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेलर वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जेल में बंद मुस्कान से पिछले 19 महीने में परिवार…

Read More

नीला ड्रम कांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोए मुस्कान और साहिल, रात का खाना भी छोड़ा; 14 अक्टूबर को सजा पर फैसला

मेरठ: सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद दोनों काफी उदास नजर आए। बुधवार को जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों की कोर्ट में पेशी हुई। कार्यवाही के दौरान मुस्कान की गोद में उसकी नन्ही बेटी भी मौजूद रही। अदालत की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों रोते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से बाहर निकले और रात का खाना खाने से भी इनकार कर दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, फैसला आने के…

Read More

सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी, परिवार बोला- ‘फैसला हुआ, इंसाफ अभी बाकी’; मांगी फांसी की सजा

मेरठ: बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी करार दिए जाने के बाद परिवार को राहत तो मिली, लेकिन सजा का फैसला 14 अक्टूबर तक टलने से परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है। सौरभ के परिवार ने दोनों दोषियों के लिए कठोरतम सजा की मांग की है। परिवार के कई सदस्यों ने फांसी दिए जाने की मांग रखी है। जिला जज की अदालत ने मुस्कान और साहिल को हत्या समेत साक्ष्य मिटाने से जुड़े आरोपों में दोषी माना है। अदालत अब 14 अक्टूबर…

Read More