मेरठ जेल में अहोई अष्टमी मनाएंगी मुस्कान और रविता, बच्चों की लंबी उम्र के लिए रखेंगी व्रत

मेरठ: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा पाने वाली मुस्कान रस्तोगी और अमित हत्याकांड में दोषी ठहराई गई रविता इस बार जेल में अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। दोनों महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखने की तैयारी की है। त्योहार मनाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से उन्हें पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इनके अलावा जेल में बंद 63 अन्य महिलाओं ने भी पूजा के लिए सामग्री ली है। जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराई पूजन सामग्री मेरठ जेल…

Read More

मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा सुनाने से पहले जज ने क्यों किया महाभारत का जिक्र? बाघ और जंगल की कहानी सुनाई, फिर पेन फेंका

मेरठ: पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड सुनाने वाले जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा का अदालत में दिया गया बयान चर्चा में है। सजा सुनाने से पहले उन्होंने महाभारत का संदर्भ देते हुए न्याय और दंड के सिद्धांत पर बात की। इस दौरान उन्होंने बाघ और जंगल का उदाहरण देकर कानून और समाज के संबंध को समझाया। फैसला सुनाने के बाद जज ने जिस पेन से आदेश लिखा था, उसे कूड़ेदान में डाल दिया। उनके इस कदम ने भी लोगों का…

Read More

नीले ड्रम वाले हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। नीले ड्रम में सौरभ के शव के टुकड़े छिपाने के इस मामले में दोनों को पहले ही हत्या और साक्ष्य मिटाने का दोषी ठहराया जा चुका था। 14 अक्टूबर को सजा के ऐलान के साथ ही इस बहुचर्चित मामले में अहम मोड़ आ गया है। सजा से पहले तनाव में थे दोनों दोषी अदालत में सजा सुनाए जाने से पहले मुस्कान और साहिल की…

Read More

सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी, परिवार बोला- ‘फैसला हुआ, इंसाफ अभी बाकी’; मांगी फांसी की सजा

मेरठ: बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी करार दिए जाने के बाद परिवार को राहत तो मिली, लेकिन सजा का फैसला 14 अक्टूबर तक टलने से परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है। सौरभ के परिवार ने दोनों दोषियों के लिए कठोरतम सजा की मांग की है। परिवार के कई सदस्यों ने फांसी दिए जाने की मांग रखी है। जिला जज की अदालत ने मुस्कान और साहिल को हत्या समेत साक्ष्य मिटाने से जुड़े आरोपों में दोषी माना है। अदालत अब 14 अक्टूबर…

Read More