India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी खबर, समझौते के करीब पहुंचे दोनों देश; ट्रंप बोले- पहले के सौदों से काफी अलग होगा करार

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश व्यापार समझौते के काफी करीब हैं और इसके लिए दोनों पक्ष तैयार हैं। ट्रंप के मुताबिक, प्रस्तावित समझौता अमेरिका के पहले किए गए व्यापारिक करारों से काफी अलग होगा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक तथा रक्षा सहित कई अहम क्षेत्रों…

Read More

भारत पर अचानक क्यों मेहरबान हुआ अमेरिका? वेनेजुएला का तेल और रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी बनी बड़ी वजह!

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के रिश्तों में नरमी के संकेतों के बीच ऊर्जा कारोबार एक अहम वजह बनकर उभरा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की योजना फिलहाल टाल दी है। इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पुष्टि की है कि अमेरिका वेनेजुएला के कच्चे तेल के प्रसंस्करण को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ बातचीत कर रहा है। गुजरात के जामनगर में स्थित रिलायंस की विशाल रिफाइनरी इस संभावित साझेदारी का केंद्र है। ऐसे में भारत…

Read More

मार्को रूबियो की पीएम मोदी से मुलाकात, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को बताया वैश्विक शांति का आधार

नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। वैश्विक भलाई के लिए साथ मिलकर काम करेंगे भारत और अमेरिका बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। पीएम मोदी ने लिखा कि दोनों देशों के बीच…

Read More

पहली भारत यात्रा पर कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो, आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; व्यापार-रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

कोलकाता: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपनी पहली भारत यात्रा पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच गए हैं। चार दिनों के इस महत्वपूर्ण दौरे को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। रूबियो के आगमन को लेकर कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई प्रमुख इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अपने कोलकाता दौरे के बाद वह आज नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी अहम मुलाकात प्रस्तावित है। मदर टेरेसा को दी श्रद्धांजलि भारत दौरे…

Read More

ऊर्जा संकट के बीच अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव, मार्को रुबियो बोले- भारत जितनी ऊर्जा खरीदेगा, उतनी बेचने को तैयार हैं

वॉशिंगटन: वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने के संकेत दिए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि भारत जितनी ऊर्जा खरीदना चाहेगा, अमेरिका उतनी ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होंने साफ कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार और रक्षा क्षेत्र में सहयोग लगातार बढ़ रहा है और इस दिशा में बातचीत जारी है। मार्को रुबियो ने मियामी में बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका इस समय…

Read More

US-India Relations: पहली बार भारत दौरे पर आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, व्यापार-रक्षा समेत कई मुद्दों पर होगी अहम बातचीत

नई दिल्ली: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा 23 मई से 26 मई तक चलेगा। चार दिनों की इस अहम यात्रा को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रूबियो की इस यात्रा का मुख्य फोकस व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना रहेगा। अमेरिकी विदेश विभाग ने उनके भारत दौरे की आधिकारिक जानकारी दी है। चार शहरों का दौरा करेंगे रूबियो अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट के मुताबिक, मार्को रूबियो…

Read More