छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत उन्नाव पुलिस द्वारा गंगाघाटों की ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी……

उन्नाव।छठ पूजा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत उन्नाव पुलिस द्वारा गंगा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ड्रोन कैमरे के माध्यम से सतत निगरानी की गई।

ड्रोन कैमरे की सहायता से घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई।

उन्नाव पुलिस द्वारा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही आधुनिक तकनीक का उपयोग कर निगरानी की जा रही है।

Related posts