लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मिला असलहों का जखीरा, घर से पिस्टल-राइफल समेत 5 हथियार और 20 कारतूस बरामद; पुलिस की जांच पर उठे सवाल

लखनऊ: सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान हथियारों का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम को मकान से पांच असलहे और 20 कारतूस मिले हैं। बरामद हथियारों में पिस्टल, देसी तमंचा, राइफल, देसी बंदूक और रिवॉल्वर शामिल हैं। एलडीए की टीम ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद देर रात सभी हथियार पुलिस के सुपुर्द कर दिए। हत्याकांड के करीब 15 दिन बाद मकान में इतनी बड़ी संख्या में हथियार मिलने…

Read More