श्री कृष्ण लीला महोत्सव में भक्त प्रहलाद लीला का भावपूर्ण किया गया मंचन…..

उन्नाव।बांगरमऊ श्री दुर्गेश्वर कृष्ण लीला समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री कृष्ण लीला महोत्सव में शनिवार की रात भक्त प्रहलाद लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया।

लीला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। सुप्रीम कोर्ट की वकील विदुषी बाजपेई एडवोकेट उनके माता-पिता आरती बाजपेई व राजीव बाजपेई ने ठाकुर जी का तिलक और आरती उतारकर लीला का शुभारंभ किया।


मंडल के बाल कलाकारों द्वारा मंचित किया गया कि भगवान नारायण के पार्षद जय और विजय को ब्रह्मा जी के मानस पुत्रों ने शाप दिया था कि तुम दोनों निशाचर हो जाओ। वही दोनों कश्यप ऋषि की संतान बनकर हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप हुए।

हिरण्यकश्यप ने देवताओं को अत्यंत प्रताणित किया। एक बार तो वह पृथ्वी को चटाई बनाकर पाताल में ले गया और स्वयं छिप गया। तब भगवान नारायण ने बाराह का रूप धारण कर उसका वध किया और पृथ्वी को लाकर पुनः स्थापित किया। उसने तप करके ब्रह्मा जी से अनेकों वरदान प्राप्त किए। उसके यहां एक पुत्र का जन्म हुआ। जिसका नाम देवर्षि नारद जी ने भक्त प्रहलाद रखा।हिरण्यकश्यप चाहता था कि प्रहलाद उसे ही भगवान स्वीकार करे। परंतु प्रहलाद जी ने देवर्षि नारद जी से मिले ज्ञान के आधार पर भगवान की भक्ति का प्रचार करने लगा। इससे क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र को कारागार में डाल दिया। साथ ही प्रहलाद को विष पिलाया और सर्प से कटवाया तथा पहाड़ की चोटी से भी गिराया।

अंत में भक्त की पुकार पर भगवान विष्णु ने नृसिंह के रूप खंभे से प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का संहार किया और अपने प्रिय भक्त प्रहलाद की रक्षा की। लीला समाप्ति पर समिति के मोंटी शर्मा, अनिल तिवारी, रोशन गुप्ता, सोनू दीक्षित, छन्नू शर्मा, वैभव शर्मा एवं प्रज्वल शर्मा आदि सदस्यों ने भगवान नृसिंह की आरती उतारी।

Related posts