‘अगर ईरान तेल नहीं बेचेगा तो कोई और भी नहीं बेच पाएगा’… अमेरिका को तेहरान की खुली चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव

तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। ईरान की संसद के स्पीकर और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान को अपना कच्चा तेल बेचने की अनुमति नहीं मिली तो खाड़ी क्षेत्र का कोई भी देश तेल नहीं बेच पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा तभी संभव है जब इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी न हो। मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि…

Read More

अमेरिका-सऊदी अरब के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता! नागरिक न्यूक्लियर कार्यक्रम को मिली मंजूरी, सुरक्षा सहयोग भी होगा मजबूत

वॉशिंगटन: अमेरिका और सऊदी अरब ने एक महत्वपूर्ण परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत सऊदी अरब को नागरिक परमाणु कार्यक्रम विकसित करने की अनुमति मिलेगी। अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने इसे शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग समझौता बताया है। इस समझौते के जरिए अमेरिकी कंपनियों को सऊदी अरब के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में व्यापक भागीदारी का अवसर मिलेगा। अब इस समझौते को अंतिम मंजूरी के लिए अमेरिकी संसद में समीक्षा हेतु भेजा जाएगा। हालांकि अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है, लेकिन…

Read More

भारत-जापान के संयुक्त बयान से पाकिस्तान तिलमिलाया, ‘सीमा पार आतंकवाद’ के जिक्र पर जताया विरोध; भारत ने दिया सख्त जवाब

नई दिल्ली: भारत और जापान के संयुक्त बयान में ‘सीमा पार आतंकवाद’ का उल्लेख किए जाने के बाद पाकिस्तान ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पाकिस्तान का आरोप है कि जापान ने भारत के दबाव में आकर यह बयान दिया। वहीं भारत ने पाकिस्तान की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि संयुक्त बयान स्वयं स्पष्ट है और पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को अपनी राज्य नीति के तौर पर इस्तेमाल करता रहा है। संयुक्त बयान में आतंकवाद पर साझा रुख 2 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित 16वें…

Read More

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ा सियासी बदलाव, सेरही कोरेत्स्की बने नए प्रधानमंत्री; संसद से मिला भारी समर्थन

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच चार वर्षों से अधिक समय से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। देश की सरकारी ऊर्जा कंपनी के प्रमुख रहे सेरही कोरेत्स्की को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने यूलिया स्विरीडेंको का स्थान लिया है, जिन्होंने वर्ष 2025 से जुलाई 2026 तक प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। रूस के साथ जारी युद्ध और आर्थिक चुनौतियों के बीच कोरेत्स्की की नियुक्ति को यूक्रेन के लिए अहम फैसला माना जा रहा है। संसद में उनके पक्ष में 289 वोट…

Read More

US Hate Crime: ‘क्या तुम मुस्लिम हो?’ पूछकर भारतीय युवक पर चाकू से हमला, अमेरिका के मॉल में वारदात से सनसनी

यूटा: अमेरिका के यूटा राज्य में भारतीय मूल के एक मुस्लिम युवक पर कथित तौर पर धर्म पूछने के बाद चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले युवक से पूछा, “क्या तुम मुस्लिम हो?” और जवाब मिलने के बाद उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। शॉपिंग मॉल में हुई वारदात जानकारी…

Read More

Hormuz Crisis: होर्मुज में बढ़ा अमेरिका-ईरान टकराव, नाकाबंदी, हवाई हमलों और चेतावनियों के बीच गहराया संकट

दुबई: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। जहाजों की आवाजाही को लेकर बढ़े विवाद के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ दोबारा नौसैनिक नाकाबंदी लागू करने के साथ अपने हवाई अभियान को भी तेज कर दिया है। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मध्य पूर्व से ऊर्जा निर्यात प्रभावित होने की आशंका जताई है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका ने कई सैन्य ठिकानों पर किए…

Read More

बैंकॉक पब अग्निकांड: धुएं ने छीनी 27 जिंदगियां, बाथरूम के पास फंसे लोग; हादसे की पूरी कहानी

बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में अधिकांश लोगों की जान आग की लपटों से नहीं बल्कि धुएं में दम घुटने के कारण गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव अभियान कई घंटों तक जारी रहा। यह हादसा सोई लाट फ्राओ 1 रोड के पास स्थित ‘ना लाडप्राओ’ भोजनालय एवं पब में हुआ। घटना के समय परिसर में बड़ी संख्या…

Read More

Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम में बड़ा हादसा, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत; पीएम मोदी बोले- हर संभव मदद पहुंचा रही भारत सरकार

नई दिल्ली: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक स्पीडबोट हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें 21 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि भारत सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि फु क्वोक के पास…

Read More

US-Iran तनाव फिर चरम पर! सीजफायर खत्म होने के बाद नेतन्याहू की चेतावनी, बोले- जंग अभी खत्म नहीं हुई

यरुशलम: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव गहरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर खत्म घोषित किए जाने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है और देश के सामने नई सुरक्षा चुनौतियां बनी हुई हैं। नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों पर जताई चिंता इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हात्जेरिम एयर बेस पर आयोजित इजरायली वायुसेना के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा…

Read More

PM Modi Australia Visit: मेलबर्न में गूंजा ‘मोदी-मोदी’, स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; बोले- यह सिर्फ हाउसफुल नहीं, ब्लॉकबस्टर है

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रवासी भारतीयों ने भव्य स्वागत किया। हजारों की संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय ने तालियों और जयघोष के बीच उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी के आग्रह पर लोगों ने अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर पूरे स्टेडियम को रोशनी से भर दिया। इस नजारे से उत्साहित प्रधानमंत्री ने कहा, “यह सिर्फ हाउसफुल नहीं, ब्लॉकबस्टर है।” भारतीय संस्कृति ने मेलबर्न को दिया नया रंग अपने संबोधन की शुरुआत…

Read More