PM Modi Australia Visit: मेलबर्न में गूंजा ‘मोदी-मोदी’, स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब; बोले- यह सिर्फ हाउसफुल नहीं, ब्लॉकबस्टर है

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रवासी भारतीयों ने भव्य स्वागत किया। हजारों की संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय ने तालियों और जयघोष के बीच उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी के आग्रह पर लोगों ने अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर पूरे स्टेडियम को रोशनी से भर दिया। इस नजारे से उत्साहित प्रधानमंत्री ने कहा, “यह सिर्फ हाउसफुल नहीं, ब्लॉकबस्टर है।” भारतीय संस्कृति ने मेलबर्न को दिया नया रंग अपने संबोधन की शुरुआत…

Read More

स्लोवाकिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत! ‘ब्रेड और नमक’ की खास परंपरा से किया अभिनंदन, जानिए इसका सांस्कृतिक महत्व

ब्रातिस्लावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्लोवाकिया दौरे की शुरुआत गर्मजोशी और पारंपरिक सम्मान के साथ हुई। राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचने पर उनका विशेष तरीके से स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्लोवाकिया की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार ‘ब्रेड और नमक’ भेंट कर अभिनंदन किया गया। यह सम्मान वहां की संस्कृति में अतिथि सत्कार का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है। क्या है ‘ब्रेड और नमक’…

Read More

4399 दिन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, CM योगी ने दी बधाई

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4399 दिन पूरे करने के साथ ही वह भारत में सबसे लंबे समय तक इस पद पर सेवा देने वाले जननेता बन गए हैं। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को भारतीय लोकतंत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने…

Read More

फ्रांस के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, G7 समिट में दुनिया के नेताओं संग करेंगे मंथन; पहली बार स्लोवाकिया भी जाएंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने यूरोप के अहम दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरे में वह फ्रांस में आयोजित होने वाले 52वें G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और इसके बाद स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा भी करेंगे। भारत और यूरोप के बीच तेजी से मजबूत होते रणनीतिक और व्यापारिक रिश्तों के लिहाज से इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 15 से 17 जून तक फ्रांस के एवियां-ले-बां शहर में आयोजित G7 समिट में ‘आउटरीच पार्टनर’ के तौर पर शामिल…

Read More

PM Modi-Trump Meeting: फ्रांस में हो सकती है मोदी और ट्रंप की बड़ी मुलाकात, G7 समिट पर टिकी दुनिया की नजरें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द ही एक अहम मुलाकात हो सकती है। खास बात यह है कि यह बैठक न भारत में होगी और न ही अमेरिका में, बल्कि फ्रांस में आयोजित होने वाले G7 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता आमने-सामने आ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक रणनीतिक समीकरणों के लिहाज से इस संभावित मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी। फ्रांस में होगा…

Read More

PM Modi Italy Visit: मेलोनी के साथ ऐतिहासिक Colosseum पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरों ने दुनिया का खींचा ध्यान

रोम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ रोम के ऐतिहासिक Colosseum का दौरा किया। इस खास मुलाकात और दौरे की तस्वीरें खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं, जिसके बाद दोनों नेताओं की तस्वीरें तेजी से चर्चा में आ गईं। भारत और इटली के शीर्ष नेताओं की यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे दोनों देशों के मजबूत होते रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों का बड़ा संकेत माना जा रहा है। PM मोदी…

Read More

‘16 मई मेरे जीवन की खास तारीख’: नीदरलैंड में भारतीय समुदाय के बीच बोले PM मोदी, 2014 चुनाव नतीजों को किया याद

हेग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड दौरे के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए 16 मई की तारीख को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि 12 साल पहले इसी दिन, 16 मई 2014 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे और देश में पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ था। पीएम मोदी ने कहा कि करोड़ों भारतीयों का विश्वास ही उन्हें लगातार काम करने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के बीच अपने संबोधन में कहा कि यहां का माहौल देखकर उन्हें ऐसा…

Read More

अबू धाबी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात में बोले- शांति और स्थिरता के लिए हरसंभव मदद करेगा भारत

अबू धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के पहले चरण में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। एयरपोर्ट पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने स्वयं उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। दोनों नेताओं की मौजूदगी में भारत और यूएई के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिनमें रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से जुड़ा एमओयू भी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी और शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के बीच प्रतिनिधिमंडल…

Read More