ब्राह्मण बोले मुनाफाखोर? भारत ने अमेरिका को लगाई फटकार!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो की विवादित टिप्पणी ने भारत-अमेरिका संबंधों में गर्मी ला दी है। नवारो ने रूसी तेल की खरीद में भारत की भूमिका पर सवाल उठाते हुए ब्राह्मण समुदाय को मुनाफाखोर बताया था। इस पर भारत सरकार ने सख्त आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा, “हमने ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो के गलत और भ्रामक बयानों को देखा है और स्पष्ट रूप से हम उन्हें अस्वीकार करते हैं।” जायसवाल…

Read More

400 किलो RDX और 34 मानव बम! मुंबई को उड़ाने की धमकी

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज और कॉल मिला है, जिसमें दावा किया गया है कि 34 कारों में 34 मानव बम शहर में अलग-अलग जगहों पर मौजूद हैं। साथ ही, 400 किलोग्राम RDX से एक के बाद एक 34 धमाके किए जाने की बात कही गई है। कॉल करने वाले ने खुद को लश्कर-ए-जिहादी संगठन का सदस्य बताया और यह धमकी अनंत चतुर्दशी से ठीक पहले दी गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं। 1 करोड़ लोगों की जान लेने की धमकी, मुंबई…

Read More

अवैध पटाखा फैक्ट्री बनी मौत की फैक्ट्री, सात की गई जान

राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित बेहटा गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज़ था कि फैक्ट्री की छत ढह गई और आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। कहाँ हुआ धमाका और कैसे फैली तबाही? धमाका कुर्सी रोड के नजदीक बेहटा गांव में हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, पहले एक तेज़ आवाज़ आई, फिर धुएं का गुबार और फिर मलबा बिखर गया। 5 लोग मलबे…

Read More

मोदी-जिनपिंग की मुलाकात में चाय नहीं, सीधे फ्लाइट्स पर बात

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट 2025 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में जहां राजनीतिक हवा में गर्मी थी, वहीं दोनों नेताओं ने कूटनीतिक ठंडक के साथ सीमा विवाद से लेकर कैलाश यात्रा और डायरेक्ट फ्लाइट्स तक की चर्चा की। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हरी झंडी PM मोदी ने इस मुलाकात में कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने की घोषणा की, जिसे लेकर यात्रियों और धार्मिक श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर है। चीन की…

Read More

MLA दीप्ति की कार को लगी टक्कर, कार बनी कबाड़ – ICU में एडमिट!

राजस्थान की सियासत में हड़कंप मचाने वाला हादसा शुक्रवार रात हुआ जब राजसमंद से BJP विधायक दीप्ति माहेश्वरी अपनी गाड़ी से उदयपुर लौट रही थीं। अमरखजी मंदिर के पास हाईवे पर एक गुजराती नंबर की गाड़ी ने उनकी कार को ऐसा कट मारा कि गाड़ी का नामोनिशान मिट गया। तीनों सवार – विधायक, PA और ड्राइवर – गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी का हुआ हाल-बेहाल – टक्कर से चकनाचूर गाड़ी की हालत देखकर कोई भी कहेगा – “भाई ये तो बचे कैसे!”गुजरात नंबर की एक गाड़ी ने ओवरटेक…

Read More

कट्टा लहराया, ईंटें बरसीं: बहराइच में करणी सेना नेता पर हमला, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले से सनसनीखेज़ खबर सामने आई है। करणी सेना क्षत्रिय के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशू सिंह राणा पर नानपारा-लखनऊ हाईवे पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने कट्टा लहराया और उनकी गाड़ी पर ईंटों से हमला कर खुली गुंडागर्दी की। कट्टा लहराया, गाड़ी पर ईंटें बरसीं जानकारी के मुताबिक़, शुक्रवार की शाम नानपारा हाईवे पर अचानक कुछ हमलावरों ने सुधांशू सिंह राणा की गाड़ी को निशाना बनाया। हमलावरों ने: गाड़ी के सामने कट्टा लहराया। ईंट-पत्थरों से हमला किया। खुलेआम उत्पात मचाया। यह हमला पूरी तरह से…

Read More

मणिपुर ऑडियो लीक विवाद: CoTU ने एन. बीरेन सिंह पर कार्रवाई की मांग की

सदर हिल्स स्थित आदिवासी एकता समिति (CoTU) ने मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से संबंधित लीक हुए ऑडियो टेप्स को लेकर गहरी चिंता जताई है। इन टेप्स में कथित तौर पर आदिवासी समुदायों के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणियां की गई हैं, जिनका सीधा संबंध मई 2023 में हुए जातीय संघर्ष से जोड़ा जा रहा है। CoTU का दावा है कि इन ऑडियो रिकॉर्डिंग्स की ट्रुथ लैब्स फोरेंसिक साइंस सर्विसेज द्वारा जांच की गई है, और 93% संभावना है कि ये टेप्स प्रामाणिक हैं। “कानून का राज कायम रहना चाहिए”…

Read More

उत्तराखंड चमोली बाढ़: थराली में बादल फटने से भारी तबाही, दो लोग लापता

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली कस्बे में रातभर हुई भारी बारिश के चलते Tunari Gadhera नाले में उफान आ गया। बारिश इतनी जबरदस्त थी कि नाला उफनकर सीधे तहसील परिसर, SDM आवास और आसपास के घरों में घुस गया। तेज़ बहाव और मलबे की वजह से तहसील ऑफिस तक जलमग्न हो गया और लोगों के घरों में घुटनों तक मलबा भर गया। 20 साल की युवती मलबे में दबी, एक व्यक्ति अब भी लापता ADM चमोली, विवेक प्रकाश ने पुष्टि की कि बाढ़ में एक 20 वर्षीय युवती कविता…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर हिंसा की आज़ादी? सीमा पर नागा बदमाशों का हमला

15 अगस्त 2025 को, जब देश स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ मना रहा था, उसी समय असम-नागालैंड सीमा पर मेरापानी में तीन युवकों के लिए यह दिन खून और खौफ की कहानी बन गया।कदमगुड़ी गांव के रहने वाले सिमसत बसुमतारी, सुब्रत नायक और प्रकाश बोरो अपने दोस्तों के साथ एक जंगली इलाके में पिकनिक मना कर लौट रहे थे, तभी कथित नागा बदमाशों के एक ग्रुप ने उनका रास्ता रोक लिया। बिना उकसावे के हमला: दो की बेरहमी से पिटाई, एक को गोली स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बिना किसी उकसावे के…

Read More

मकबरा विवाद: 10 नामजद, 150 अज्ञात पर केस, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को एक विवाद ने सांप्रदायिक तनाव की चिंगारी सुलगा दी। एक पक्ष ने मकबरे को मंदिर बताते हुए पूजा-अर्चना का ऐलान कर दिया, और फिर जो हुआ वो ‘धरम-धरम’ नहीं, धक्का-मुक्की में बदल गया। पुलिस ने तेज़ी दिखाई, मामला दर्ज फतेहपुर पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कोतवाली नगर थाने में10 नामजद150 अज्ञात उपद्रवियोंके खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि उपद्रवियों ने: जबरन मकबरे में घुसपैठ की तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की…

Read More