नई दिल्ली: देशभर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और आंधी के चलते मौसम ने करवट ले ली है। कई राज्यों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल देश में हीटवेव जैसी स्थिति लगभग समाप्त हो चुकी है और आने वाले दिनों में भी कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब और हरियाणा के…
Read MoreTag: मौसम समाचार
भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अलर्ट; कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे देश के कई हिस्सों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 28…
Read MoreIMD Weather Update: दिल्ली में बादलों और धूलभरी आंधी का अलर्ट, यूपी में बढ़ेगी गर्मी; बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कई राज्यों के लिए अलग-अलग मौसम संबंधी चेतावनियां जारी की हैं। जहां उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का खतरा बढ़ रहा है, वहीं बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में बदल सकता है मौसम दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक…
Read More“शक्ति का शो! गुजरात में हो सकता है पानी-पानी ड्रामा”
अरब सागर में मंडरा रहा तूफ़ानी सिस्टम ‘शक्ति’ अब किसी टीवी सीरियल की विलेन की तरह धीरे-धीरे गुजरात की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक यह द्वारका से 470 किमी पश्चिम और नलिया से लगभग 470 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था। यानी फिलहाल तो शक्ति समुद्र में ही वाटर योगा कर रही है, लेकिन अगर इसका मूड बदल गया, तो गुजरात में ‘वॉटर पार्क’ खुलने की पूरी संभावना है। बारिश का धमाका: सौराष्ट्र-कच्छ में मानसून अभी भी एक्टिव पिछले 24 घंटों में गुजरात…
Read Moreदिन में लू, रात में तपन ! 14 जून को आएगी ठंडी फुहार?
उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू का कहर दिन-ब-दिन खतरनाक होता जा रहा है। राजधानी लखनऊ से लेकर झांसी, आगरा और गोरखपुर तक सूरज आग उगल रहा है। हर जिले में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग ने फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है – हां, 14 जून से थोड़ी ठंडक ज़रूर दस्तक दे सकती है। तेल उबला! अमेरिका-ईरान तनाव से कीमतें आसमान पर फिलहाल राहत का कोई नामोनिशान नहीं मौसम विभाग के अनुसार, इस समय राज्य में कोई प्रभावी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। नतीजा –…
Read Moreक्या है पश्चिमी विक्षोभ? जिसने चटक धूप वाले दिन को तबाही में बदल दिया
उत्तर भारत के कई हिस्सों में आई तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। यूपी, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में पेड़ गिरने, बिजली गिरने और घरों की छत उड़ने जैसी घटनाएं सामने आईं। लेकिन सवाल ये है — आखिर ऐसा मौसम अचानक क्यों आता है? जवाब है – पश्चिमी विक्षोभ। तूफान बना कहर तो एक्शन में आए योगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश पश्चिमी विक्षोभ क्या होता है? पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक मौसम प्रणाली है जो भूमध्यसागर से चलती हुई ईरान, अफगानिस्तान…
Read Moreइस बार ‘बरखा रानी ’ मायके जल्दी आ रही हैं, छतरी जोर से संभालिए!
अगर आप जून का पहला हफ्ता ‘अंधाधुंध धूप और हीटवेव’ के नाम कर बैठे हैं, तो मौसम विभाग कह रहा है – “Not this time!” 2025 में मानसून अपने निर्धारित समय से 5 दिन पहले, यानी 27 मई को केरल पहुंच सकता है। और अगर ऐसा होता है, तो यह 2009 के बाद सबसे जल्दी मानसून होगा – जब 23 मई को बारिश ने केरल को नम कर दिया था, और नाश्ते में गरम इडली के साथ ठंडी फुहारें परोसी थीं। सोनी राजदान बनीं शांति दूत, युद्ध रोकने को किया…
Read Moreजानिए प्री-मानसून बारिश, लू और मानसून की तैयारी से जुड़ी जानकारी
भारत में मई का महीना जलवायु परिवर्तन और प्री-मानसून गतिविधियों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस बार मौसम विभाग और निजी एजेंसियों के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहेगा, लेकिन साथ ही व्यापक प्री-मानसून बारिश, आंधी-तूफान और गरज-चमक की संभावना भी जताई गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, नौसेना अलर्ट मोड में देशभर में सक्रिय हुए कई मौसम तंत्र मौसम विभाग के अनुसार, देश में इस समय एक साथ कई वायवीय प्रणाली सक्रिय हैं, जिनमें शामिल हैं:…
Read More