“शक्ति का शो! गुजरात में हो सकता है पानी-पानी ड्रामा”

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

अरब सागर में मंडरा रहा तूफ़ानी सिस्टम ‘शक्ति’ अब किसी टीवी सीरियल की विलेन की तरह धीरे-धीरे गुजरात की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक यह द्वारका से 470 किमी पश्चिम और नलिया से लगभग 470 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था।

यानी फिलहाल तो शक्ति समुद्र में ही वाटर योगा कर रही है, लेकिन अगर इसका मूड बदल गया, तो गुजरात में ‘वॉटर पार्क’ खुलने की पूरी संभावना है।

बारिश का धमाका: सौराष्ट्र-कच्छ में मानसून अभी भी एक्टिव

पिछले 24 घंटों में गुजरात में 124 जगहों पर हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई है। सौराष्ट्र और कच्छ में बादल पूरी तरह ‘monsoon mode’ में हैं। जूनागढ़ और सुरेंद्रनगर में भी बारिश ने जमकर डांस किया। इतना पानी तो मुंबई के लोकल ट्रेन में भी नहीं चढ़ता जितना यहां आसमान से बरस रहा है।

‘शक्ति’ की स्पीड और दिशा: IMD का अपडेट

IMD (Indian Meteorological Department) के मुताबिक:

  • चक्रवात ‘शक्ति’ 18 किमी/घंटा की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

  • फिलहाल ये समुद्र में सस्पेंस थ्रिलर बना हुआ है – कि जाएगा कहाँ?

एकदम वैसे ही जैसे लोग सोचते हैं कि रविवार को छुट्टी मनाएं या घर की सफाई करें।

गुजरात अलर्ट मोड पर!

राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह सतर्क हैं। तटीय इलाकों में हाई अलर्ट, मछुआरों को समंदर से दूर रहने की सलाह।

यानी अब “समंदर की लहरों” से नहीं, “शक्ति की शरारतों” से डरने का टाइम है।

अब देखना ये है कि शक्ति कितना दम दिखाती है

अगर शक्ति गुजरात की ओर मुड़ती है, तो भारी बारिश, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। सभी नागरिकों को सरकारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

बारिश हो या चक्रवात – गुजरात वालों की चाय और ढोकला बंद नहीं होगा, लेकिन छाता ज़रूर खोल लें!

भारत ने वेस्ट इंडीज़ को धो डाला – पारी और 140 रन से जीता अहमदाबाद टेस्ट

Related posts

Leave a Comment