सेतु अभियान का आयोजन …….

झांसी।आम जनमानस को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 30.09.2026 से दिनांक 06.10.2026 तक नगर निगम प्रागंण में सेवा सेतु अभियान का आयोजन प्रातः 11ः00 बजे से सांय काल 04ः00 बजे तक किया जा रहा था।

शिविर के प्रारम्भ से समापन तक कुल 2700 नागरिक उपस्थित हुए, जिनके द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओ की जानकारी/लाभ प्राप्त किया गया।


उक्त शिविर के समापन दिनांक 06.10.2026 को दिव्यांगजन एवं पिछड़ा वर्ग विभाग, झाँसी के माध्यम से सदस्य विधान परिषद (उ0प्र0) रामतीर्थ सिंघल द्वारा 05 दिव्यांगजनो को ट्राई-साईकिल प्रदान की गई। जिसे पाकर दिव्यांगज प्रफुल्लित हुए।


शिविर मे सदस्य विधान परिषद (उ0प्र0) रामतीर्थ सिंहल , पार्षदगण एवं नगर आयुक्त अन्ना सुदन, , अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता एवं राहुल कुमार यादव एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related posts