सपा प्रवक्ता Manoj Yadav लापता, Kakori से लौटते वक्त गायब

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश की सियासत से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। Samajwadi Party (सपा) के प्रवक्ता Manoj Yadav मंगलवार रात से लापता बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, वह काकोरी इलाके में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन वहां से वापस घर नहीं लौटे।

Kakori से Gomti Nagar तक… फिर अचानक सन्नाटा

कार्यक्रम के बाद उन्हें घर लौटना था, लेकिन देर रात तक संपर्क न होने पर परिवार चिंतित हो गए। शिकायत दर्ज होने के बाद Police ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

Police Investigation Mode में

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन ट्रैकिंग, आसपास के CCTV फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR)की जांच शुरू कर दी है। सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है।

Political Sensitivity क्यों बढ़ी?

सपा के सक्रिय प्रवक्ता होने के कारण यह मामला राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील माना जा रहा है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में चिंता साफ दिखाई दे रही है।

“किताब हाथ में, DJ कान में!” – बोर्ड एग्ज़ाम से पहले शोर में फंसी तैयारी

Related posts

Leave a Comment