“नागिन नहीं, दुल्हन हूं!” – वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश के औरैया से वायरल हुआ ‘इच्छाधारी नागिन’ का वीडियो आखिरकार एक अफवाह साबित हुआ। गायब बताई जा रही महिला Auraiya की रहने वाली रीना अब सामने आ गई है। उसने साफ किया कि वह न तो इच्छाधारी नागिन है और न ही किसी तरह का स्वांग रचा था।

बिस्तर पर केंचुली… और फिर गायब?

वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि रीना रात को सोई थी, लेकिन सुबह बिस्तर पर केंचुली, सिंदूर और चूड़ी छोड़कर गायब हो गई। वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। यहां तक कि स्थानीय स्तर पर पुलिस भी जांच में जुट गई थी। लेकिन असली कहानी कुछ और निकली।

मैं अपनी मर्जी से भागी हूं

रीना ने वीडियो जारी कर बताया कि वह अपने प्रेमी सतनाम के साथ घर से गई थी। उसने कहा कि वह बालिग है। उसने अपनी मर्जी से शादी की है। परिवार उसकी शादी कहीं और करना चाहता था। रीना और सतनाम ने कोर्ट मैरिज के दस्तावेज भी दिखाए।

Police और परिवार को संदेश

रीना ने साफ कहा कि कोई उसे परेशान न करे। उसने आरोप लगाया कि बदनामी से बचने के लिए परिवार ने ‘इच्छाधारी नागिन’ की कहानी फैलाई होगी। अब उसने लोगों से अपील की है कि अफवाहें न फैलाएं और उनकी निजी जिंदगी में दखल न दें।

Social Media Sensation कैसे बना मामला?

एक रहस्यमयी कहानी, केंचुली और सिंदूर की तस्वीर… और सोशल मीडिया पर ट्रेंड शुरू। यह मामला दिखाता है कि डिजिटल युग में अफवाह कितनी तेजी से “लोककथा” बन जाती है। Fact-check से पहले fantasy फैल जाती है।

नागिन का सीजन तो टीवी पर आता है…लेकिन इस बार स्क्रिप्ट सोशल मीडिया ने लिख दी! Reality check: हर केंचुली supernatural नहीं होती।

Peppa Pig अब बच्चों की बाथरूम शेल्फ पर! Kareena के साथ KT Kids का बड़ा दांव

Related posts

Leave a Comment