ड्रोन अटैक से दहला कुर्दिस्तान—अब ईरान के खिलाफ खुल सकता है नया मोर्चा

अजमल शाह
अजमल शाह

दुहोक की रात अचानक सन्नाटे से चीख में बदल गई। आसमान में गूंजती एक तेज आवाज… और फिर—धमाका। यह कोई आम हमला नहीं था। यह एक संदेश था। एक चेतावनी। और शायद—एक नई जंग का ट्रेलर। मिडिल ईस्ट पहले ही बारूद पर बैठा है, लेकिन अब कुर्दिस्तान के दिल पर हुआ ड्रोन अटैक उस आग में नया ईंधन डाल रहा है।

कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति आवास पर हमला—संदेश या साजिश?

इराक के दुहोक में कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति नेचिरवन बरजानी के सरकारी आवास पर ड्रोन हमला हुआ। सरकार ने पुष्टि की—यह targeted strike था, कोई दुर्घटना नहीं। प्रधानमंत्री मसूर बरजानी ने इसे “कायरतापूर्ण हमला” बताया और साफ कहा— “यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, पूरे कुर्दिस्तान पर हमला है।”

यह बयान सिर्फ गुस्सा नहीं दिखाता—यह संकेत देता है कि अब जवाब भी आ सकता है।

क्या कुर्द अब जंग में कूदेंगे?

काफी समय से अटकलें थीं कि अगर मिडिल ईस्ट में हालात और बिगड़े, तो कुर्द भी खुलकर मैदान में उतर सकते हैं। सवाल यह है— क्या यह हमला वही ट्रिगर है? कुर्द मिलिशिया पहले से ही इराक और सीरिया में एक्टिव हैं। अगर उन्होंने खुलकर पक्ष लिया—तो जंग सिर्फ देशों के बीच नहीं, बल्कि “नेटवर्क ऑफ फोर्सेज” में बदल जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया: चिंता और चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस हमले को “अस्वीकार्य” बताया। उन्होंने साफ कहा—  “इराक में आतंकी नेटवर्क फिर से सक्रिय हो रहे हैं, इसे तुरंत रोकना होगा।” मैक्रों का यह बयान सिर्फ कूटनीति नहीं—बल्कि यह संकेत है कि यूरोप भी इस संघर्ष को लेकर असहज हो चुका है।

मिडिल ईस्ट: बारूद पर बैठा पूरा इलाका

28 फरवरी से शुरू हुई जंग ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। अमेरिका और इजरायल के हमले, ईरान की जवाबी कार्रवाई, खाड़ी देशों में तनाव, जलमार्ग बाधित और अब—कुर्दिस्तान पर हमला। यानी हर नया दिन, एक नई फ्रंटलाइन खोल रहा है।

“शैडो वॉर” से “ओपन वॉर” की तरफ?

अब तक यह लड़ाई mostly “proxy war” थी— जहां देश सीधे नहीं, बल्कि अपने-अपने ग्रुप्स के जरिए लड़ रहे थे। लेकिन अब सीधे हमले। हाई-प्रोफाइल टारगेट। इंटरनेशनल रिएक्शन। ये संकेत दे रहे हैं कि “शैडो वॉर” अब धीरे-धीरे “ओपन वॉर” में बदल रही है।

अगर कुर्द कूदे तो क्या होगा?

अगर कुर्द फोर्सेस एक्टिवली जंग में उतरीं— इराक की स्थिरता खत्म, सीरिया में नया संघर्ष और तुर्की भी शामिल हो सकता है। यानी एक “लोकल अटैक” – “रीजनल वॉर” में बदल सकता है।

दुहोक में हुआ यह हमला सिर्फ एक घटना नहीं यह आने वाले बड़े तूफान का संकेत है। क्या कुर्द अब खुलकर जंग में उतरेंगे? क्या मिडिल ईस्ट पूरी तरह युद्ध में डूब जाएगा? अभी जवाब नहीं हैं…लेकिन हालात बता रहे हैं तूफान बस शुरू हुआ है।

“अब या कभी नहीं!”—रूबियो का अलर्ट: ईरान का जवाब ‘किसी भी पल’

Related posts

Leave a Comment