गोवा क्लब फायर: आग बुझी नहीं, लूथरा भाई उड़ लिए! अब इंटरपोल की एंट्री

भोजराज नावानी
भोजराज नावानी

गोवा के अरपोरा गांव में लगी Birch by Romeo Lane नाइटक्लब की भीषण आग में 25 लोगों की मौत ने पूरे देश को हिला दिया। लेकिन इससे पहले कि राख ठंडी होती—क्लब मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा थाईलैंड के लिए उड़ गए

गोवा पुलिस ने 7 दिसंबर को दोनों के नाम Look Out Notice जारी किया, और अब सीबीआई की इंटरपोल शाखा ने कार्रवाई तेज करते हुए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। थाईलैंड की पुलिस को आदेश—“लूथरा ब्रदर्स को locate करें और तुरंत हिरासत में लें।”

क्या होता है Blue Corner Notice?

इसका मकसद अपराधी की लोकेशन, गतिविधियाँ और पहचान पता करना होता है। इंटरपोल सदस्य देशों से इनपुट लेकर आरोपी के मूवमेंट पर नज़र रखती है। सीधे शब्दों में: “भाग तो गए, लेकिन अब छुप नहीं पाएंगे।”

कौन-कौन गिरफ्तार हुआ?

गोवा पुलिस ने अब तक कई बड़ी कार्रवाई की है—

Arrested

राजीव मोदक — चीफ जनरल मैनेजर

विवेक सिंह — जनरल मैनेजर

राजीव सिंघानिया — बार मैनेजर

रियांशु ठाकुर — गेट मैनेजर

भरत कोहली — मैनेजर (सौरभ लूथरा की कार भी चलाता था)

सूत्रों के मुताबिक, भरत के नाम पर कुछ लाइसेंस भी लिए गए थे

अब पुलिस अजय गुप्ता, जो लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर बताए जाते हैं, की तलाश में दिल्ली-NCR में छापेमारी कर रही है।

लूथरा ब्रदर्स की किस्मत कैसे चमकी?

सौरभ लूथरा की सोशल मीडिया प्रोफाइल काफी कुछ बताती है— इंजीनियरिंग छोड़कर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में कूद पड़े। 2016 में Romeo Lane शुरू किया। कुछ ही सालों में बिजनेस तेजी से बढ़ा। Romeo Lane, Birch और Mama’s Buoi के चेयरमैन। देश के 22 शहरों में 4 बड़े रेस्टो-बार। लेकिन अब किस्मत का पासा पलट गया—एक आग ने दुखद मौतें दीं और मालिक विदेश भाग गए।

अब आगे क्या?

इंटरपोल का ब्लू नोटिस जारी होना इस मामले को इंटरनेशनल लेवल पर ले गया है। थाईलैंड पुलिस यदि लूथरा ब्रदर्स को पकड़ती है, तो गोवा पुलिस उन्हें भारत लाकर पूछताछ जारी करेगी। जांच एजेंसियों का संदेश साफ है— “फायर एस्केप भले क्लब में न रहा हो, लेकिन लीगल एस्केप नहीं मिलेगा!”

ट्रंप फिर एक्टिव: इस बार निशाने पर ‘इंडियन राइस’!

Related posts

Leave a Comment