दिल्ली एयरपोर्ट का रनवे डाउन! 4 महीने उड़ानों की ‘टर्बुलेंस’ तय

शकील सैफी
शकील सैफी

अगर आप आने वाले महीनों में दिल्ली से उड़ान भरने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर ध्यान से पढ़िए। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) का एक रनवे चार महीने तक बंद रहने वाला है।
1 फरवरी से 30 जून तक यह रनवे ऑपरेशन से बाहर रहेगा, क्योंकि यहां बड़े स्तर पर तकनीकी अपग्रेडेशन किया जाना है।

कौन-सा रनवे रहेगा बंद?

एविएशन मंत्रालय और एयरपोर्ट ऑपरेटर के मुताबिक, रनवे 11R/29L को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

इस दौरान पुराना Instrument Landing System (ILS) बदला जाएगा। नया Rapid Exit Taxiway बनाया जाएगा। रनवे की री-कार्पेटिंग और ड्रेनेज सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाएगा।

यानी रनवे को future-ready बनाने की तैयारी है, लेकिन फिलहाल यात्रियों की परीक्षा तय है।

रनवे बंद होने का असर क्या होगा?

हालांकि अधिकारियों का दावा है कि उड़ानों की संख्या कम नहीं की जाएगी, लेकिन हकीकत यह है कि लैंडिंग में देरी हो सकती है। फ्लाइट शेड्यूल बदले जा सकते हैं। पीक ट्रैवल सीजन (अप्रैल-जून) में दबाव बढ़ेगा।

ऊपर से फरवरी के मध्य तक घनी धुंध और मई-जून में भीषण ट्रैवल रश—मतलब रनवे बंद होना यात्रियों के लिए टेंशन पैकेज जैसा है।

बाकी 3 रनवे से कैसे संभाला जाएगा ट्रैफिक?

दिल्ली एयरपोर्ट के पास कुल 4 रनवे हैं। एक बंद होने के बाद बाकी तीन ऐसे इस्तेमाल होंगे:

  • Runway 29R/11L → टेक-ऑफ + लैंडिंग
  • Runway 28/10 → केवल टेक-ऑफ
  • Runway 27/09 → केवल लैंडिंग

एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशंस को स्मार्ट तरीके से मैनेज किया जाएगा, लेकिन असली हालात जमीन पर दिखेंगे।

रनवे अपग्रेडेशन जरूरी है, लेकिन अगले चार महीने यात्रियों के धैर्य की असली उड़ान होगी। अगर सफर प्लान कर रहे हैं, तो बफर टाइम, फ्लाइट अलर्ट और री-शेड्यूल ऑप्शन पहले से चेक रखें।

मंदिर में भी महफूज़ नहीं दानपात्र! लखनऊ के गोपेश्वर मंदिर में चोरी

Related posts

Leave a Comment