कैंपस में रील बनाने पर लगा बैन! गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने जारी किए सख्त नियम, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

गोरखपुर: रील और वीडियो बनाने के शौकीन छात्र-छात्राओं के लिए दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय ने नए नियम लागू किए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में अब बिना अनुमति रील या वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ अपराध की प्रकृति और गंभीरता के आधार पर चेतावनी से लेकर निष्कासन तक की कार्रवाई की जा सकती है। कैंपस में अनुशासन के लिए तैयार किए गए नए नियम दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर प्रशासन ने परिसर में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से छात्रों…

Read More

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बदायूं से दिल्ली जा रही थार पलटी, चार लोगों की मौके पर मौत

हापुड़: गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बदायूं से दिल्ली जा रही थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सिंभावली थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास हुए इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। रात करीब साढ़े 12 बजे बिगड़ा वाहन का संतुलन जानकारी के अनुसार,…

Read More

बीबीएयू के 11वें दीक्षांत समारोह में राजनाथ सिंह बोले- डिग्री अंत नहीं, नई जिंदगी की शुरुआत है

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शनिवार को 11वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन हुआ। शैक्षणिक सत्र 2023, 2024, 2025 और 2026 के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल और परीक्षा नियंत्रक प्रो. विक्रम सिंह यादव भी मंच पर मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, मानदेय तीन गुना करने का वादा; सेवानिवृत्ति उम्र भी बढ़ेगी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लेकर अपना नया पीडीए ऑडिट जारी किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को जारी किए गए इस ऑडिट में आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय, सेवानिवृत्ति और दूसरी सुविधाओं को लेकर कई बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने सरकार बनने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में तीन गुना बढ़ोतरी करने तथा सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की बात कही है। पीडीए ऑडिट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में तीन लाख से अधिक आंगनबाड़ी…

Read More

‘विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं’, सीएम योगी के सख्त निर्देश, 30 सितंबर तक पूरी होंगी डिजिटल लाइब्रेरी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में उत्तर प्रदेश में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी परियोजना में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमि अधिग्रहण, निविदा, विभागीय समन्वय या किसी अन्य स्तर पर लंबित कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम पंचायतों में बनाई जा रही डिजिटल लाइब्रेरियों से जुड़े सभी जरूरी कार्य 30 सितंबर तक हर हाल में पूरा करने को कहा। परियोजनाओं की देरी पर…

Read More

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, 2 पायलटों की मौत; उड़ान के दौरान हुआ जोरदार धमाका, फिर जमीन पर जा गिरा

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास उड़ान भर रहा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर जमीन पर जा गिरा। हादसे में विमान सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुजरात निवासी इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और कर्नाटक निवासी ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।…

Read More

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बना बेटा तो पिता ने रची खौफनाक साजिश, गला रेता और लोढ़े से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। खोड़ारे थाना क्षेत्र के बनकटवा साबरपुर गांव में मंगलवार रात एक पिता ने कथित प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बन रहे अपने बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। गहरी नींद में सो रहे बेटे का धारदार हथियार से गला रेतने के बाद आरोपी ने उसके सिर पर लोढ़े से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।…

Read More

SP-DM और CM को आरक्षण की जरूरत नहीं? राजभर बोले- आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण, जरूरतमंदों तक पहुंचे लाभ

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत की है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति डीएम, एसपी, आईजी, डीआईजी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राज्यपाल या राष्ट्रपति जैसे पदों पर पहुंच चुका है, उसे आरक्षण की क्या जरूरत है। राजभर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने गरीबों और वंचितों को आगे बढ़ाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी। उन्होंने इस व्यवस्था का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने की जरूरत बताई। राजभर से पहले उनके…

Read More

एक लाख सरकारी नौकरियों के ऐलान पर मायावती का योगी सरकार पर निशाना, बोलीं- पेपरलीक और भ्रष्टाचार से मुक्त हो भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के ऐलान पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे चुनाव से पहले उठाया गया कदम बताया और सरकार को नसीहत दी कि नियुक्तियां पेपरलीक और भ्रष्टाचार जैसे अभिशाप से मुक्त रहते हुए तय समय में पूरी होनी चाहिए। मायावती ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो यह घोषणा चुनावी छलावा साबित हो सकती है। एक लाख नौकरियों के ऐलान को बताया चुनावी कदम मायावती ने गुरुवार को…

Read More

बीबीएयू का 11वां दीक्षांत समारोह 29 अगस्त को, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि; 8551 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह 29 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को विश्वविद्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस दौरान डीन ऑफ अकादमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. विक्रम सिंह यादव और जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रचना गंगवार मौजूद रहे। 8551 विद्यार्थियों को…

Read More