मोगा: पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर बुधवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। मोगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पार्टी की प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष अमनदीप कौर अरोड़ा के मोगा-लुधियाना रोड स्थित फ्लैटों पर जांच एजेंसी की टीम सुबह-सवेरे पहुंची। इसके बाद उनके निजी आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। CRPF के पहरे में तलाशी, वित्तीय दस्तावेजों की जांच ईडी की कार्रवाई…
Read More