इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में हालात कुछ बदले-बदले से हैं। अब सिर्फ जाति या जनाधार से वोट नहीं मिलते, भाई साहब! इस बार नेता बनने के लिए आपको थोड़ा बहुत पढ़ा-लिखा भी होना पड़ेगा। चुनाव आयोग को दिए नामांकन पत्रों से जो तस्वीर सामने आई है, वो तो कहती है – “अब राजनीति में भी रिज़्यूमे दिखाना पड़ेगा।” कौन कितने पानी में… या कहें – कितने ग्रेड में? 66 उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं, 28 पोस्ट ग्रेजुएट, 17 ने LLB, 12 इंजीनियर, 12 पीएचडी, 5 एमबीबीएस, 3 MBA, 2 MPhil, और 3 D.Litt…
Read MoreCategory: देश
छठ पूजा: नहाय खाय से सूरज को अर्घ्य, जानिए पूरा शेड्यूल और शुभ मुहूर्त!
छठ पूजा, हिंदू धर्म का एक ऐसा पर्व है, जिसमें श्रद्धा, तप और सूर्य उपासना की पराकाष्ठा देखने को मिलती है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक चलने वाला यह चार दिवसीय पर्व, उत्तर भारत खासकर बिहार, यूपी, झारखंड और नेपाल के हिंदू परिवारों में अत्यंत श्रद्धा से मनाया जाता है। साल 2025 में छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इसका समापन होगा। छठ पूजा 2025: चार दिवसीय शेड्यूल पहला दिन: नहाय खाय…
Read Moreदिन में खेत, रात में किताब… और अब NIT की टॉपर- UPSC वालों ध्यान दो
रोहिणी कोई आम नाम नहीं, अब यह एक संघर्ष का ब्रांड है। तमिलनाडु के एक आदिवासी गांव की यह बेटी NIT Trichy तक पहुंची, वो भी बिना किसी “quota crying” के नहीं, बल्कि शुद्ध मेहनत और मजदूरी से। माँ-पिता खेतों में, बेटी ख्वाबों में जब बच्चे नेटफ्लिक्स और नूडल्स में लगे थे, तब रोहिणी के माता-पिता दिन-भर खेतों में किसी और के सपने उगा रहे थे, और रोहिणी अपने सपनों को पानी दे रही थी—मजदूरी करके, पढ़ाई करके। एक वक्त था जब किताबों से ज्यादा उसके हाथ में कुदाल और…
Read Moreजीवीका दीदी को सरकारी नौकरी, और नामांकन में गिरफ्तारी
बिहार में चुनावी रणभूमि सज चुकी है, और पहले चरण की 121 सीटों पर सियासी पारा उफान पर है।इस बार मुद्दे सिर्फ विकास और बेरोजगारी नहीं, बल्कि जीवीका दीदी, गठबंधन की ‘फ्रेंडली फाइट’, और नामांकन के बाद गिरफ्तारी बन गए हैं। 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग – 1314 उम्मीदवार मैदान में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए कुल 1690 नामांकन दाखिल हुए, जिनमें से 1375 वैध, और 61 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, अब बचे हैं…
Read Moreनए मंत्री: कोई युवा जोश तो कोई पुराना होश! विभाग भी बंटे जैसे बर्फी की प्लेट
गुजरात में राज्य की राजनीति में “बदलाव के बादल” गूंज रहे थे और अब ये बादल बरसकर 25 मंत्रियों के रूप में बरसे — जिनमें 16 चेहरे बिल्कुल ताज़ा, जैसे गर्मागर्म ढोकला! सीएम-डिप्टी सीएम: दो ही काफी हैं! मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने अपने पास वही रखा जो हर सीएम रखता है — “सब कुछ”! जी हां, प्रशासन से लेकर बंदरगाह और खनिज से लेकर खबरी विभाग (सूचना व प्रसारण) तक, सब उन्हीं की जेब में है। हर्ष संघवी को उपमुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने युवा कार्ड खेला है। और हर्षभाई को…
Read Moreकिस्मत का खेल: कोई फकीर करोड़पति, कोई रईस ठेलेवाला
भाई रईस अहमद हर सुबह 5 बजे उठते हैं। तेल गरम, अंडा फेंट, पराठा बेल — उनकी मेहनत का तापमान हमेशा हाई रहता है, लेकिन बैंक बैलेंस लो। हर दिन की कमाई उतनी ही, जितनी से पेट चले — सपने नहीं। फकीर मोहम्मद की किस्मत: एक झटका, करोड़पति! दूसरी ओर, फकीर मोहम्मद साहब का जीवन शुरू तो ‘फकीराना’ था, पर किस्मत ने ऐसा पलटी मारी कि लॉटरी लगी या जमीन बिक गई — अब वो हैं करोड़पति। बिना MBA, बिना hustle, फकीरी से Ferrari तक पहुँच गए। नाम में क्या…
Read Moreछठ से पहले यमुना में केमिकल! अखिलेश ने उठाए सवाल
दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी की सफाई के नाम पर डी-फोमर केमिकल डाले जाने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सवाल उठाया कि “बिना इंसानों की सेहत पर असर की जानकारी लिए यमुना में रसायन डालना बेहद चिंताजनक है। सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए।“ अखिलेश ने आगे कहा कि यमुना केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है — यह मथुरा, प्रयागराज होते हुए गंगा में मिलती है, जिससे काशी तक के जल में प्रदूषण फैल…
Read More“असल दुनिया ठीक है, सोशल मीडिया डराता है!”
हरियाणा पुलिस के भीतर हाल ही में दो बड़ी घटनाओं ने सभी को चौंका दिया। 7 अक्टूबर को IPS वाई पूरन कुमार का शव उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से मिला। कथित सुसाइड नोट में उन्होंने ट्रांसफर, करियर और जातिवाद से जुड़ी समस्याओं की बात की थी। इसके कुछ दिन बाद, 14 अक्टूबर को ASI संदीप लाठर ने भी कथित आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उन्होंने वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार और जातिवादी व्यवहार का आरोप लगाया था। DGP ओपी सिंह की दो टूक: “मनोबल नहीं टूटा है” इन दोनों…
Read Moreयू-टर्न पर यू-टर्न! JMM को चाहिए सीटें या सस्पेंस स्क्रिप्ट?
Breaking News नहीं, ‘Twisting News’ बन चुका है बिहार चुनाव। झारखंड से आए मेहमान हेमंत सोरेन ने फिर मारी पलटी, और इस बार इतनी तेज़ कि खुद राजनीति भी चौंक गई। पहले बोले — 16 सीटों पर लड़ेंगे।फिर बोले — नहीं नहीं, 12 ठीक हैं।कुछ दिन बाद — चलो भाई, 3 सीट दे दो।और अब? बोले — “भाई, हम तो चुनाव ही नहीं लड़ेंगे!” तो आखिर JMM चाहती क्या है? कुछ जानकारों का मानना है कि JMM का असली मकसद चुनाव लड़ना नहीं, हैडलाइन बनाना है। पार्टी प्रवक्ता सुदीप कुमार…
Read Moreग्रीन पटाखे चले…! दिवाली के बाद दिल्ली में मुंह पे मास्क और मन में ग्लानि
दिवाली की रात दिल्ली ने रौशनी से स्वागत किया, और अगली सुबह धुंध से मुंह मोड़ लिया। ग्रीन पटाखों के आदेश थे, पर लगता है रंग के साथ आवाज़ और जहर भी फ्री में मिला। शहर ने धुएं का दीपदान किया और नतीजा ये निकला कि दिल्ली अब literal “Gas Chamber” बन गई है।Smog so thick, कि लोग आंखों में Gulabjal डालकर GPS से रास्ता ढूंढ रहे हैं। 407 बार जल उठी दिल्ली – फायर डिपार्टमेंट का दिवाली ड्यूटी बोनस तय! दिल्ली फायर ब्रिगेड को रातभर नींद नहीं आई। “कृपया कॉल…
Read More