रांची: राजधानी रांची में छात्र आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और 100 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले रास्तों पर…
Read MoreTag: Jharkhand News
रांची में प्रदर्शन के बाद छात्रों के लिए प्रशासन का बड़ा इंतजाम, घर वापसी के लिए कराई गई परिवहन व्यवस्था
रांची: छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से राजधानी पहुंचे छात्रों की घर वापसी के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। प्रदर्शन के बाद अपने-अपने जिलों में लौटने वाले छात्रों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन की ओर से परिवहन की व्यवस्था कराई जा रही है। दूसरे जिलों से रांची पहुंचे थे छात्र झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे थे। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद इन छात्रों के सामने अपने-अपने घर लौटने की चुनौती…
Read More‘सरकार को झुकना पड़ेगा’… झारखंड में परीक्षा विवाद पर छात्र नेता की भूख हड़ताल तेज, JPSC-JSSC को लेकर उग्र हुआ आंदोलन
रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। JPSC, JSSC CGL समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के आरोपों के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान छात्रों ने मशाल जुलूस भी निकाला और सरकार से जल्द वार्ता की मांग दोहराई। भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान…
Read Moreदेवघर की अद्भुत परंपरा! बाबा बैद्यनाथ से पहले क्यों होता है मां काली का श्रृंगार? जानिए हृदयपीठ का धार्मिक रहस्य
देवघर: झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में सदियों से चली आ रही एक अनूठी धार्मिक परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ निभाई जाती है। यहां प्रतिदिन शाम को बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार करने से पहले मां काली का श्रृंगार किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि देवघर शिव और शक्ति के संयुक्त स्वरूप का पवित्र धाम है, इसलिए यहां पूजा की यह विशेष परंपरा आज भी कायम है। हृदयपीठ होने के कारण निभाई जाती है यह परंपरा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवघर वह स्थान है…
Read Moreचाय-बिस्कुट ले जाने पर गई नौकरी, हाई कोर्ट ने कहा- 17 साल की सेवा पर इतनी बड़ी सजा नहीं; चपरासी की बहाली के आदेश
रांची: चाय और बिस्कुट घर ले जाने के आरोप में नौकरी से निकाले गए एक चपरासी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने बर्खास्तगी के आदेश को रद्द करते हुए कर्मचारी को दोबारा सेवा में बहाल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि 17 साल की सेवा देने वाले कर्मचारी को इस तरह के आरोप पर नौकरी से निकालना अत्यधिक कठोर कार्रवाई है और यह न्याय के मूल सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। मामला बोकारो जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) में संविदा पर…
Read Moreकानून-व्यवस्था पर सख्त हुए हेमंत सोरेन! दो जिलों के SSP-SP पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से हटाए गए अधिकारी
रांची: झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के पुलिस प्रमुखों को उनके पदों से हटा दिया है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह सख्त फैसला लिया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से मुक्त करते हुए पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। सरकार ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा…
Read Moreहाथों ने छोड़ा साथ, तो मुंह से थामी कलम! 10वीं बोर्ड में 93.8% अंक लाकर फैजान ने रचा प्रेरणा का नया अध्याय
गोड्डा: कठिन परिस्थितियां अक्सर लोगों के हौसलों की परीक्षा लेती हैं, लेकिन कुछ लोग अपने जज्बे से हर चुनौती को मात देकर नई मिसाल कायम कर देते हैं। झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाले मोहम्मद फैजान उल्लाह ने ऐसा ही कर दिखाया है। सेरेब्रल पाल्सी जैसी गंभीर शारीरिक चुनौती के बावजूद उन्होंने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सबको प्रेरित किया है। फैजान की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता की…
Read Moreदिल्ली अग्निकांड: पहली नौकरी के सपने लेकर आई थी श्रुतिका, मालवीय नगर की आग ने छीन ली जिंदगी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को गहरा सदमा दिया है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में झारखंड के बोकारो की 25 वर्षीय श्रुतिका बरनवाल भी शामिल थीं, जो अपने करियर की पहली नौकरी जॉइन करने के लिए दिल्ली पहुंची थीं। लेकिन नौकरी की शुरुआत से पहले ही आग की इस त्रासदी ने उनके सपनों और जिंदगी दोनों को खत्म कर दिया। श्रुतिका बरनवाल ने मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से ‘वाटर पॉलिसी’ विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन…
Read Moreस्कूली छात्रों को अब मिलेगी बैटरी वाली साइकिल, मुख्यमंत्री ने तैयार कराया एक्शन प्लान; शिक्षा और सुविधाओं पर बड़ा फोकस
रांची: झारखंड सरकार स्कूली छात्रों के लिए एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। राज्य में अब आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पारंपरिक साइकिल की जगह बैटरी संचालित ई-साइकिल उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबंधित विभागों को इसके लिए विस्तृत और व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय और विद्यार्थियों की जरूरतों को देखते हुए साइकिल वितरण योजना को आधुनिक स्वरूप दिया जाना…
Read Moreपश्चिमी सिंहभूम में हाथी का तांडव, 6 दिन में 17 मौतें, उजड़ा पूरा परिवार
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथी ने ऐसा आतंक मचाया है कि पूरा इलाका डर और मातम में डूब गया है।महज 6 दिनों में 17 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि एक ही रात में 7 लोगों की मौत ने प्रशासन और वन विभाग की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाथी जंगल से बाहर आ गया, लेकिन सिस्टम अब भी फाइलों के अंदर ही है। बाबरिया गांव में सबसे बड़ा हमला, पूरा परिवार खत्म ताजा और सबसे भयावह घटना नोवामुंडी प्रखंड के बाबरिया गांव…
Read More