डिग्री हो या नौकरी, घर संभालने वाली महिला ‘गृहिणी’, कर्नाटक हाईकोर्ट ने बताई इसकी व्यापक परिभाषा

बेंगलुरु: कर्नाटक हाईकोर्ट ने गृहिणी की परिभाषा को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि परिवार की देखभाल और घर की जिम्मेदारियां निभाने वाली महिला को गृहिणी माना जा सकता है, भले ही उसके पास उच्च शैक्षणिक डिग्री हो या वह नौकरी करती हो। अदालत ने साफ किया कि किसी महिला को गृहिणी मानने के लिए उसका अनपढ़ होना या केवल घर के काम तक सीमित रहना जरूरी नहीं है। क्या है पूरा मामला? मामला 2013 में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस से हुई एक सड़क दुर्घटना…

Read More

बच्चों को एक्स्ट्रा क्लास नहीं, माता-पिता का वक्त चाहिए! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- खुद सिखाइए अच्छे संस्कार

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों की परवरिश को लेकर माता-पिता को अहम सलाह दी है। बच्चों की कस्टडी से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि माता-पिता को बच्चों के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए और उनसे बातचीत करनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि बच्चों को हर गतिविधि के लिए संगीत, ताइक्वांडो या दूसरी एक्स्ट्रा क्लास में भेजने के बजाय माता-पिता खुद उनके साथ समय बिताएं और उन्हें जरूरी बातें सिखाएं। माता-पिता बच्चों को एक्स्ट्रा क्लास में क्यों भेज रहे? जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस…

Read More

अभिषेक बनर्जी का बैंक खाता बंद करने पर HC ने HDFC को लगाई फटकार, पूछा- ‘ग्राहकों का चेहरा देखने का शौक है?’

कोलकाता: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के बैंक खाते को अस्थायी रूप से बंद किए जाने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने एचडीएफसी बैंक को कड़ी फटकार लगाई है। सुनवाई के दौरान अभिषेक बनर्जी के वकील ने अदालत को बताया कि बैंक ने उनका खाता सस्पेंड करने के साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी बंद कर दिए हैं। इस पर अदालत ने बैंक से खाते की समस्या जल्द दूर करने को कहा। केवाईसी दस्तावेजों की कमी का दिया हवाला अभिषेक बनर्जी के वकील आयान भट्टाचार्य ने अदालत को बताया कि…

Read More

‘सिर्फ आज नहीं, कल के भारत की सोचिए’, PM मोदी ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्र, AI और डेटा पर भी फोकस

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई इस बैठक में बुनियादी ढांचे और संपर्क व्यवस्था, सुरक्षा, विदेश मामलों और शासन व्यवस्था से जुड़े मंत्रालयों एवं विभागों के भविष्य के एजेंडे पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे केवल तत्काल समस्याओं और मौजूदा चुनौतियों तक सीमित न रहें, बल्कि लंबे समय की सोच के साथ आने वाले वर्षों के भारत की तैयारी पर भी ध्यान दें। विभागों के बीच…

Read More

‘देश के जवान भाई, मुझे माफ कर दो’, Gen Z कहकर जवानों से भिड़ी पर्यटक ने मांगी माफी

लद्दाख: लद्दाख के मिनिमर्ग चेकपोस्ट पर सुरक्षा कर्मियों से बहस करने वाली पर्यटक ने अब अपने व्यवहार पर पछतावा जताते हुए भारतीय सेना के जवानों से माफी मांगी है। कुछ दिन पहले उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह ट्रैफिक रोके जाने को लेकर सुरक्षा कर्मियों से बहस करती और खुद को ‘Gen Z’ बताते हुए नाराजगी जाहिर करती दिखाई दी थी। अब महिला ने कहा है कि चेकपोस्ट पर जो कुछ हुआ, वह उसकी गलती थी और उसे इसका पछतावा है। ‘मेरे देश के जवान…

Read More

हैदराबाद में तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन ने युवती को कुचला, राज्यसभा सांसद के 21 वर्षीय बेटे पर केस

हैदराबाद: हैदराबाद के माधापुर इलाके में तेज रफ्तार लग्जरी कार की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसा 16 अगस्त को इनऑर्बिट मॉल के सामने हुआ था। पुलिस के मुताबिक, एस्टन मार्टिन कार से सड़क पार कर रही भारती मुखी को टक्कर लगी। इस मामले में राज्यसभा सदस्य लिंगमनेनी रमेश के 21 वर्षीय बेटे लिंगमनेनी संजुश पर तेज और लापरवाही से कार चलाने का आरोप है। इनऑर्बिट मॉल के पास हुआ हादसा भारती मुखी इनऑर्बिट मॉल स्थित लाइफस्टाइल स्टोर में सेल्स गर्ल के तौर पर…

Read More

UGC के जातिगत भेदभाव वाले दिशानिर्देशों पर फिर विचार करेगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दी जानकारी

नई दिल्ली: उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए बनाए गए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विवादित दिशानिर्देशों पर केंद्र सरकार पुनर्विचार कर रही है। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी। मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, जिनमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 2026 के नए दिशानिर्देशों को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं की आपत्ति है कि इन नियमों…

Read More

अमित शाह के सामने थलपति विजय ने उठाए दो बड़े मुद्दे, NEET छूट से लेकर परिसीमन पर मांगा भरोसा

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। दक्षिणी जोनल काउंसिल की बैठक में पहली बार शामिल हुए विजय ने मुख्य रूप से NEET और परिसीमन के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने तमिलनाडु को NEET से छूट देने की मांग के साथ ही परिसीमन के बाद दक्षिण भारतीय राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की सुरक्षा को लेकर कानूनी भरोसा देने का आग्रह किया। बैठक में विजय ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की समस्या, नीली अर्थव्यवस्था…

Read More

वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- 1937 में तुष्टिकरण से रखी गई थी विभाजन की नींव

नई दिल्ली: वंदे मातरम को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 1937 में तुष्टिकरण की राजनीति के चलते वंदे मातरम के दो हिस्से किए और इसी फैसले से देश के विभाजन की नींव पड़ी। शाह ने कहा कि देश पहले वंदे मातरम के विभाजन के परिणाम भुगत चुका है और अब ऐसा दोबारा नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस ने कार्यक्रमों में दो छंद गाने का फैसला किया कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है…

Read More

यूपी-MP और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट; दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने डिप्रेशन के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। बिहार और झारखंड में भी भारी वर्षा, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना…

Read More