नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है और अगले दो से तीन दिनों में इसके कई और क्षेत्रों से पीछे हटने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी, जबकि कई अन्य क्षेत्रों में मानसून की विदाई के साथ बारिश में कमी देखने को मिलेगी। इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना मौसम…
Read MoreBlog
उन्नाव त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई……..
उन्नाव।खाद्य सुरक्षा विभाग ने 8 और 9 अक्टूबर को चलाया विशेष जांच अभियान। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर नौ खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के कुल नौ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। सरसों के तेल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी गई। कार्रवाई के दौरान करीब 16,644 रुपये मूल्य के 203 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए। चावल, चना, दाल, सरसों का तेल, पाम ऑयल, पास्ता, सूजी, घी और इमली समेत कई खाद्य पदार्थ शामिल। प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और…
Read Moreबढ़ती बेरोजगारी से चिंतित नौजवान, रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग………
उन्नाव । देश और प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार बढ़ने के बावजूद रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध न होने से बड़ी संख्या में नौजवानों में चिंता बढ़ती जा रही है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी अनेक युवा नौकरी की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान तक भटक रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों गुजारने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया लंबी होने तथा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती न होने से युवाओं में निराशा का माहौल दिखाई दे रहा है। नौजवानों का कहना है…
Read Moreबुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के तीसरे दिन मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन, 8 टीमों ने लिया भाग……
झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (World Space Week) के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय (स्पेस बायोथान) 2026 कार्यक्रम के तीसरे दिन मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कुल 8 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान तथा जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित अपने अभिनव मॉडलों का प्रदर्शन किया। इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन टीमों को विजेता घोषित किया गया। मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान बायोस्पेस (Biospace), द्वितीय स्थान पंचतत्व (Panchtatva) तथा तृतीय स्थान मार्टियन (Martian) टीम ने प्राप्त किया। विजेता टीमों ने अपने…
Read Moreनवरात्रि-दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश; लापरवाही पर होगी कार्रवाई…….
उन्नाव आगामी नवरात्रि, दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली, यातायात और मूर्ति विसर्जन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सभी उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से दुर्गा…
Read Moreगंगाघाट नगर पालिका में जलभराव की समस्या को लेकर फूटा जनता का गुस्सा, लोगों ने बंद किया गेट……
उन्नाव। शुक्लागंज नगर पालिका परिषद गंगाघाट के वार्ड नंबर 18 आर्य नगर में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर शुक्रवार को क्षेत्रीय जनता का आक्रोश फूट पड़ा। समस्या से परेशान बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका परिषद गंगाघाट पहुंचे और विरोध जताते हुए पालिका का गेट बंद कर दिया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्रीय सभासद और पालिका अध्यक्ष पर समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि आर्य नगर में पिछले कई वर्षों से जलभराव…
Read Moreशुक्लागंज में पोनी रोड चौड़ीकरण को लेकर दुकानदारों में आक्रोश, पीडब्ल्यूडी पर लगाए भेदभाव के आरोप……
उन्नाव। शुक्लागंज गंगाघाट क्षेत्र में पोनी रोड के चौड़ीकरण को लेकर दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई में कथित भेदभाव का आरोप लगाते हुए दुकानदारों और व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पर सड़क के दोनों तरफ समान रूप से चौड़ीकरण न कराने का आरोप लगाया। दुकानदारों का कहना है कि पोनी रोड के मुख्य प्रवेश द्वार पर सड़क की सीमा में एक मकान का कुछ हिस्सा बना हुआ है, लेकिन आरोप है कि विभाग द्वारा उसे…
Read Moreएसजीएफआई जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्राशिष्ठि का जलवा, तीन स्पर्धाओं में चैंपियन…..
100 मीटर दौड़, हर्डल और लॉन्ग जंप में प्राशिष्ठि का शानदार प्रदर्शन, माही ने जीता रजत पदक उन्नाव। माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में प्राशिष्ठि ने 100 मीटर दौड़, हर्डल और लॉन्ग जंप में चैंपियन बनकर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग की लॉन्ग जंप में माही ने रजत पदक जीता। एसजीएफआई मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने…
Read Moreमध्यस्थता विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का एक सशक्त, सर्वमान्य एवं त्वरित माध्यम……
राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0′ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक सम्पन्न झांसी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी कमलेश कच्छल के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में संचालित ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारियों की एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अभियान के नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश…
Read More