
उन्नाव।खाद्य सुरक्षा विभाग ने 8 और 9 अक्टूबर को चलाया विशेष जांच अभियान।
जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर नौ खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के कुल नौ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
सरसों के तेल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी गई।
कार्रवाई के दौरान करीब 16,644 रुपये मूल्य के 203 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए।
चावल, चना, दाल, सरसों का तेल, पाम ऑयल, पास्ता, सूजी, घी और इमली समेत कई खाद्य पदार्थ शामिल।
प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए।
नील टेंट हाउस के पास स्थित प्रतिष्ठान में निर्माण कार्य को लेकर भी सुधार के निर्देश दिए गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय प्रियंका सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई।
नवरात्रि और दशहरा पर्व पर मिलावटी व असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विभाग का अभियान जारी।
