Blog

4000 करोड़ की ‘रामायणम्’ से टकराव टाल सकती है ‘Godzilla Minus Zero’, भारत में रिलीज डेट बदलने की चर्चा तेज

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम् पार्ट 1’ की रिलीज के बीच हॉलीवुड और जापानी सिनेमा की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘गॉडजिला’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘गॉडजिला: माइनस जीरो’ को भारत में पर्याप्त IMAX स्क्रीन नहीं मिल पाने के कारण इसकी रिलीज तारीख आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। फिल्म की दुनियाभर में रिलीज 6 नवंबर को प्रस्तावित है, लेकिन भारत में इसकी रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायणम्: राइज ऑफ अ…

Read More

UP चुनाव से पहले नए वोटरों को जोड़ने में जुटी BJP, लखनऊ में कॉल सेंटर मॉडल से मजबूत करेगी चुनावी तैयारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का जोर नए और पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के साथ बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर है। इसके लिए भाजपा ने कॉल सेंटर मॉडल के जरिए कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क साधने की रणनीति बनाई है। लखनऊ में फिलहाल 200 कॉलर्स के साथ इसकी शुरुआत की गई है, जबकि दिसंबर तक इनकी संख्या बढ़ाकर 1,000 करने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भाजपा की…

Read More

पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में मनमानी पर लगेगी लगाम! योगी कैबिनेट आज कर सकती है बड़े प्रस्ताव को मंजूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में मनमाने ढंग से नाम जुड़वाने पर रोक लगाने की तैयारी है। योगी सरकार इस संबंध में नियमों में बदलाव करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पंचायती राज विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। बैठक में 21 से अधिक अन्य प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। पंचायत चुनाव में मतदाता सूची की भूमिका अहम होती है। ऐसे में सूची में नाम शामिल कराने को लेकर किसी…

Read More

गुवाहाटी के होटल में खूनी वारदात! लीज विवाद में मालिक और परिवार पर बरसाईं गोलियां, 5 की मौत; आरोपी गिरफ्तार

गुवाहाटी: असम की राजधानी गुवाहाटी में सोमवार रात एक होटल में हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, होटल को लीज पर लेने वाले व्यक्ति का मालिक और उसके परिवार से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने कथित तौर पर गोलियां चला दीं। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ। हालांकि, घायल छठे व्यक्ति की भी अस्पताल में मौत होने की खबर सामने आई है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने आरोपी को घटना…

Read More

दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन तेज, GRAP-1 लागू होते ही सड़कों पर उतरीं एंटी स्मॉग गन; धूल कम करने की कवायद शुरू

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू होने के बाद मध्य दिल्ली में एंटी स्मॉग गन के जरिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसका मकसद सड़कों पर उड़ने वाली धूल को कम करना और प्रदूषण के स्तर को बढ़ने से रोकना है। अब इन उपायों के असर पर नजर रहेगी कि आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में कितना सुधार होता है। एंटी स्मॉग गन से धूल…

Read More

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 12 विपक्षी नेताओं की याचिका पर नजरें

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत 12 विपक्षी दलों के नेताओं की संयुक्त याचिका पर अदालत विचार करेगी। याचिका में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया, मतदाताओं के नाम हटाने के तरीके और निर्वाचन आयोग के फैसले लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अलावा चुनाव आयुक्त डॉ. एसएस संधू और डॉ. विवेक जोशी को…

Read More

ब्रिक्स फोरम में ओम बिरला का बड़ा संदेश, ‘चर्चाओं से नहीं, ठोस नतीजों से तय होगी सफलता’

नई दिल्ली: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम 2026 में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वैश्विक शांति, जन-केंद्रित विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की वास्तविक सफलता केवल बैठकों और चर्चाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका आकलन उन ठोस परिणामों से होना चाहिए, जो सदस्य देशों की साझा प्रतिबद्धताओं को जमीन पर उतार सकें। उन्होंने सदस्य देशों की संसदों से कानून निर्माण, बजट, विचार-विमर्श और निगरानी के माध्यम से साझा लक्ष्यों को हासिल करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साझा…

Read More

‘हिम्मत है तो मुस्लिम CM चेहरा घोषित करें अखिलेश’, आजम खान से मुलाकात पर OP राजभर का सपा को खुला चैलेंज

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज होने लगी है। कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पंचायत चुनाव, सरकारी नौकरियों में पिछड़ों की हिस्सेदारी और मुस्लिम समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों पर सपा को घेरा। राजभर ने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी वास्तव में मुस्लिमों की हितैषी है, तो उसे 2027 के चुनाव में किसी मुस्लिम नेता को…

Read More

महर्षि बाल्मीकि जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में हुआ

उन्नाव।विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधानसभा अंतर्गत सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम मूरतखेड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप हुआ। शिविर कैंप में पहुंचे 115 मरीजों ने लिया परामर्श और निःशुल्क दवाइयां जिसमें महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों को देखा गया। शिविर में आए लोगों को वेदांता हेल्थकेयर क्लीनिक आवास विकास कालोनी उन्नाव के डाक्टरों की टीम के द्वारा मौके पर आज परामर्श दिया गया वही मौसमी बदलाव को लेकर जागरूक करते हुए बुखार,जुखाम , स्कीन से जुड़ी दवाइयों का वितरण और बचाव करने की सलाह…

Read More

कथा व्यास ने कृष्ण- सुदामा की अनूठी मित्रता का वर्णन कर श्रद्धालु भक्तों को किया भाव विभोर—

बांगरमऊ, उन्नाव।क्षेत्र के ग्राम जामड़ स्थित फूलमती देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस रविवार को देर रात्रि हरदोई से पधारीं विख्यात कथा व्यास विदुशी आरती शास्त्री ने कृष्ण-सुदामा के अनूठी मित्रता का वर्णन कर श्रद्धालु भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि जो अपने मित्र का कष्ट देखकर दुखी नहीं होता, उसे समाज में सम्मान कभी नहीं मिल सकता।मां फूलमती देवी मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास आरती शास्त्री ने बताया कि यदि गुरुमाता द्वारा दिए गए चने…

Read More