Blog

सेहत और नवाचार का संगम बना विश्व खाद्य दिवस समारोह…..

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में खाद्य सुरक्षा और उद्यमिता का दिया संदेश, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस समारोह का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। विद्यार्थियों ने रागी कुकीज, हाई-प्रोटीन सोया पनीर टिक्की और ज्वार इडली जैसे पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता एवं उद्यमशीलता का परिचय दिया। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों एवं आयोजकों को बधाई दी। विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एवं आईईटी के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ‘इनोवेट टुडे, नरिश टुमॉरो’ थीम…

Read More

औद्योगिक वेस्ट से विकसित सेल्फी पॉइंट का लोकार्पण……

झाँसी। स्वच्छ एवं सुंदर झाँसी के निर्माण और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से नगर निगम झाँसी एवं स्मार्ट सिटी की पहल पर राजगढ़ में विकसित सेल्फी पॉइंट का लोकार्पण किया गया। इस पहल के माध्यम से नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिमल दुबे जी, मंडलायुक्त, झाँसी मंडल तथा विशिष्ट अतिथि अन्ना सुदन जी, नगर आयुक्त, झाँसी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की गरिमामयी…

Read More

युवा उत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया युवाओं का उत्साहवर्धन…..

उन्नाव । डी.एस.एन. पीजी कॉलेज, उन्नाव में सेवा संकल्प अभियान एवं विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (VBYLD) 2026-27 के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव एवं शिक्षकगण ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक…

Read More

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई नवाचार और उद्यमिता की प्रतिभा

झाँसी। खाद्य अपशिष्ट से पौष्टिक उत्पाद बनाने से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से अनाज की सफाई तक, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने खाद्य क्षेत्र की चुनौतियों के अभिनव समाधान प्रस्तुत किए। विश्व खाद्य दिवस 2026 के उपलक्ष्य में इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एवं आईईटी के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ‘इनोवेट टुडे, नरिश टुमॉरो’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने स्टार्टअप आइडिया, आधुनिक तकनीक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आईईटी के निदेशक एवं इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. डी.के. भट्ट ने विद्यार्थियों के नवाचारों की सराहना…

Read More

नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालय का मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने वर्चुअल उद्घाटन किया—

उन्नाव। बांगरमऊ संडीला रोड स्थित आरएस चौराहा के निकट नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालय का शुक्रवार को स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके बाद आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस नए भवन के बनने से क्षेत्र के लोगों को संपत्ति पंजीकरण और अन्य संबंधित कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सभी…

Read More

लखनऊ में आयकर विभाग की बड़ी पड़ताल, 2,747 करोड़ रुपये के 4,311 वित्तीय लेन-देन उजागर; हजारों मामलों में मिली गड़बड़ी

लखनऊ: आयकर विभाग के आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण प्रकोष्ठ (I&CI), लखनऊ ने वित्तीय लेन-देन की सही और समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 16 अक्टूबर 2026 को आयकर भवन, 5 अशोक मार्ग, लखनऊ में हुए इस कार्यक्रम में निर्धारित वित्तीय लेन-देन की रिपोर्टिंग और कर नियमों के अनुपालन पर जोर दिया गया। विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष किए गए स्थल सत्यापन के दौरान हजारों ऐसे लेन-देन सामने आए, जिनकी रिपोर्टिंग नहीं की गई थी या जिनकी जानकारी में त्रुटियां थीं। SFT रिपोर्टिंग पर आयकर…

Read More

UP में 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान! महानवमी पर CM योगी का फैसला, जानिए किस वजह से घोषित हुआ अवकाश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को अवकाश रखने का फैसला किया गया है। इंडिया टीवी की 16 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के इस पर्व को देखते हुए यह निर्णय लिया है। त्योहार के दौरान अवकाश की घोषणा से प्रदेश में महानवमी मनाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अवकाश किन-किन सरकारी कार्यालयों और संस्थानों पर लागू होगा, इसकी विस्तृत जानकारी संबंधित आधिकारिक आदेश से स्पष्ट होगी। त्योहारों पर पहले भी अवकाश घोषित कर चुकी है…

Read More

जिलाधिकारी गौरांग राठी की अभिनव पहल,1380 विद्यालयों में उत्सव की तरह आयोजित हुई पीटीएम…….

 लपीटीएम में अभिभावकों ने होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड के माध्यम से जाना बच्चों का सर्वांगीण विकास जनपद के समस्त परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का हुआ सफल आयोजन अभिभावकों ने देखा अपने बच्चों का होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड, शिक्षकों से जाना सीखने का स्तर और विकास की दिशा    झांसी।जिलाधिकारी गौरांग राठी की अभिनव पहल पर जनपद में कार्ड (HPC) व्यवस्था के अंतर्गत आज जनपद के 1380 परिषदीय प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में उत्सव के रूप में वृहद अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM)…

Read More

मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या छिपाने के लिए शव पर छोड़ा था सांप

मेरठ: उत्तर प्रदेश के चर्चित मेरठ सांप कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों पर रविता के पति अमित कश्यप की हत्या करने और वारदात को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने की साजिश रचने का आरोप था। मामले में दोनों को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका था। आरोप है कि हत्या के बाद सबूतों को भटकाने के इरादे से अमित के शव पर सांप छोड़ दिया गया था। इस मामले ने देशभर में सुर्खियां…

Read More

‘नीतीश कुमार के लिए 9 लोगों की हत्या करवाई’, अनंत सिंह के सनसनीखेज दावे से JDU में मची हलचल, निशांत कुमार पर भी उठाए सवाल

पटना: बिहार की राजनीति में मोकामा के विधायक अनंत सिंह के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि जब नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति मजबूत नहीं थी, तब उनके साथ रहते हुए उन्होंने पार्टी के लिए बड़ी कुर्बानी दी और नौ लोगों की हत्या करवाई थी। अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए जितना उन्होंने किया, उतना किसी और ने नहीं किया। उनका यह बयान जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता नीरज कुमार के साथ जारी सियासी टकराव के बीच सामने आया…

Read More