श्री राघव सनातन सेवा संस्थान की रामलीला में पुष्प वाटिका, धनुष भंग एवं सीता स्वयंवर का भव्य मंचन…….

उन्नाव । श्री राघव सनातन सेवा संस्थान (रजि.), उन्नाव के तत्वावधान में आयोजित 16वें श्री रामलीला महोत्सव के तृतीय दिवस पुष्पवाटिका प्रसंग, धनुष भंग, सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य और भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुष्पवाटिका प्रसंग में भगवान श्रीराम एवं माता सीता के प्रथम मिलन का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात सीता स्वयंवर का मंचन हुआ, जिसमें अनेक राजाओं के प्रयास विफल होने के बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने भगवान शिव के…

Read More

PTM, का आयोजन किया जाएगा……..

झांसी। जिलाधिकारी झांसी ने अवगत कराया जनपद में दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया जाएगा। समस्त अभिभावकों से अपील है कि वे बैठक में सहभागिता कर अपने बच्चों के होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (HPC) का अवलोकन करें तथा उनकी शैक्षिक प्रगति, सीखने के स्तर एवं सर्वांगीण विकास की जानकारी प्राप्त करें। आइए, विद्यालय और अभिभावक मिलकर प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाएँ।

Read More

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा! झांसी में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशाल भंडारा संपन्न…………

झांसी। “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से झांसी का वातावरण भक्तिमय हो उठा, जब श्री खाटू श्याम जी की असीम कृपा से विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। भंडारे का आयोजन विकास भवन के सामने स्थित आईएमए भवन के मुख्य द्वार पर किया गया, जिसमें सैकड़ों श्याम प्रेमियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। भंडारे से पूर्व सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा बाबा को…

Read More

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय उन्नाव में कार्यक्रम आयोजित…….

उन्नाव।भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर गुरुवार, 15 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी कार्यालय, उन्नाव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयचंद विमल ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन सादगी, संघर्ष, शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायक मिसाल…

Read More

उन्नाव जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रहीं बेहतर सुविधाएं, CMS डॉ. सुनील कुमार शुक्ला की हो रही सराहना…….

2 अक्टूबर को शुरू हुआ नशा मुक्ति केंद्र, अब तक 13 मरीज पहुंचे; बैठने की व्यवस्था होने से मरीजों और तीमारदारों को मिली राहत उन्नाव । उमा शंकर दीक्षित जिला पुरुष अस्पताल में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल के CMS डॉ. सुनील कुमार शुक्ला की पहल पर मरीजों की सुविधाओं में सुधार होने से लोगों के बीच उनकी सराहना की जा रही है। 2 अक्टूबर को शुरू किए गए नशा मुक्ति केंद्र में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 13 तक पहुंच…

Read More

पीएम ई-विद्या के लिए एससीईआरटी में तैयार हुए 15 शैक्षिक वीडियो, चार दिवसीय कार्यशाला का समापन…….

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा सहित विभिन्न जनपदों के शिक्षकों ने किया वीडियो निर्माण, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वालों को मिलेंगे नए विषय उन्नाव। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तर प्रदेश में पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय शैक्षिक वीडियो निर्माण कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला के दौरान गणित, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के कुल 15 शैक्षिक वीडियो शूट किए गए। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे शिक्षकों ने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षण सामग्री तैयार की। कार्यशाला में उन्नाव के सहायक…

Read More

सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास पर लगा जनता दरबार, पेंशन से जुड़ी शिकायतें छाईं…….

जनता की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास पर लगातार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनते हुए विधायक ने उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें पेंशन से संबंधित सामने आईं। लोगों ने पेंशन से जुड़ी…

Read More

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा के नेतृत्व में गुरुद्वारा के समीप जागरूकता कैंप, कपड़े व जूट के थैले वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश……

नगर पालिका परिषद् उन्नाव के तत्वावधान में जनभागीदारी दिवस का आयोजन, नागरिकों और विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक उन्नाव। राष्ट्र के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद् उन्नाव की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता भानू मिश्रा के नेतृत्व में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत संचालित ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-2026’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छ वातावरण…

Read More

जनसुनवाई मैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की बात सुनी…..

झांसी ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आये पीड़ितों/फरियादियों की जनसुनवाई कर उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया व न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं/प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Read More

शारदीय नवरात्रि पर्व पर मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर पूजा पाण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण एवं महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया गया………

झांसी। पुलिस झांसी के द्वारा शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री प्रिया सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री अंजन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र के पचकुइयाँ माता मंदिर एवं मेला परिसर, खटिकयाना मोहल्ला स्थित काली माता मंदिर पाण्डाल, बड़ा बाजार, रामलीला, गांधीगर का टपरा एवं सर्राफा बाजार में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा विभिन्न…

Read More