शारदीय नवरात्रि पर्व पर मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर पूजा पाण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण एवं महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया गया………

झांसी। पुलिस झांसी के द्वारा शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री प्रिया सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री अंजन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र के पचकुइयाँ माता मंदिर एवं मेला परिसर, खटिकयाना मोहल्ला स्थित काली माता मंदिर पाण्डाल, बड़ा बाजार, रामलीला, गांधीगर का टपरा एवं सर्राफा बाजार में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा विभिन्न पूजा पाण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला संबंधी कानूनों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1098 एवं 1930 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर निःसंकोच उनका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

Related posts