नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई है।
नई राष्ट्रीय टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी
बीजेपी की नई टीम में विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इन नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय मंत्री
राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को जिम्मेदारी दी गई है।
कोषाध्यक्ष और संगठन से जुड़े पदों पर भी नियुक्तियां
पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक तथा राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।
विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है, जबकि रितुराज सिन्हा और विष्ण वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

युवा, महिला और किसान मोर्चे की भी जिम्मेदारी तय
पार्टी ने विभिन्न मोर्चों के लिए भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा और बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चे की जिम्मेदारी दी गई है।
शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा और कुवंर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चे का दायित्व सौंपा गया है।
मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी बड़ा बदलाव
बीजेपी ने मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पदों पर भी नियुक्तियां की हैं। अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रीति गांदी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।
