नवरात्र से पहले यूपी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, सीएम योगी आज करेंगे समीक्षा; बारिश-बाढ़ से टूटी सड़कों की होगी मरम्मत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल की बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का काम जल्द शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वह क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए की गई तैयारियों की जानकारी लेंगे और काम को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दे सकते हैं। बारिश और जलभराव के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में सड़कें खराब हो गई हैं। जगह-जगह गड्ढे बनने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना…

Read More

यूपी की ग्राम पंचायतों के पास 50 लाख जीतने का मौका, योगी सरकार ने शुरू किए आवेदन; इन 10 श्रेणियों में होगा चयन

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश में बेहतर और उल्लेखनीय काम करने वाली ग्राम पंचायतों को अब प्रदेश स्तर पर सम्मान के साथ बड़ी पुरस्कार राशि हासिल करने का मौका मिलेगा। पंचायतीराज विभाग ने ‘मुख्यमंत्री 10 विशेष पुरस्कार: समग्र इच्छुक एवं पात्र ग्राम पंचायतें’ योजना के तहत उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे हैं। इस योजना में चयनित 10 ग्राम पंचायतों को 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। यह पुरस्कार केवल सामान्य विकास कार्यों के आधार पर नहीं दिया जाएगा।…

Read More

UP Weather Today: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून अब विदाई के दौर में पहुंच चुका है, लेकिन मौसम का मिजाज अभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। राजधानी लखनऊ में एक ही समय पर अलग-अलग इलाकों में मौसम का अलग रूप देखने को मिल रहा है। कहीं तेज धूप निकल रही है तो कुछ ही दूरी पर घने बादलों के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे 1090 चौराहे से चारबाग तक अचानक काले बादल छा गए और करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। वहीं गोमतीनगर, इंदिरानगर और…

Read More

35वें दिन ‘हनुमान अंश’ की जोरदार कमाई, 200 करोड़ के क्लब से बस इतनी दूर; विदेशों में भी आज से दस्तक

नई दिल्ली: नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 35वें दिन फिल्म ने दुनियाभर की कमाई में बड़ा उछाल दर्ज किया और 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई। फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय को दर्शकों की ओर से पसंद किया जा रहा है। फिल्म का शुरुआती प्रदर्शन भले ही धीमा रहा हो, लेकिन रिलीज के 35वें दिन तक इसकी रफ्तार काफी बढ़ गई है। अब फिल्म की नजर दुनियाभर में 200 करोड़…

Read More

सस्ते में मिलेगा Galaxy S26 और S26 Ultra, Samsung ने शुरू की रीफर्बिश्ड फोन की बिक्री; 1 साल की वारंटी भी

नई दिल्ली: Samsung ने भारत में अपने फ्लैगशिप Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra के रीफर्बिश्ड मॉडल की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी इन्हें अपने Certified Re-Newed कार्यक्रम के तहत सीधे ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है। इन स्मार्टफोन को उनकी मूल लॉन्च कीमत के मुकाबले 85 प्रतिशत तक की कीमत में खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि इन रीफर्बिश्ड फोन के साथ एक साल की कंपनी वारंटी भी दी जा रही है। Samsung के मुताबिक, बिक्री से पहले हर फोन की जांच, रीफर्बिशमेंट और परीक्षण…

Read More

यूपी में बनेगा सेमीकंडक्टर का नया हब! ताइवान की कंपनियों की एंट्री, लखनऊ बनेगा चिप डिजाइन और आरएंडडी का केंद्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को नई रफ्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश सरकार ताइवान की कंपनियों के साथ तकनीकी साझेदारी बढ़ाने और मजबूत औद्योगिक तंत्र विकसित करने पर काम कर रही है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में फॉक्सकॉन-एचसीएल की 3,706 करोड़ रुपये की परियोजना के साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र की नींव तैयार हो चुकी है। अब ताइवान की दूसरी कंपनियों को भी उत्तर प्रदेश में लाने की कोशिश की जा रही है। इस पहल से लखनऊ में चिप डिजाइन, अनुसंधान एवं विकास,…

Read More

शी जिनपिंग के साथ भारत आ रहा 67 सदस्यीय दल, अगस्त में ही मांगे गए थे वीजा; मोदी से मुलाकात में इन मुद्दों पर होगी बात

नई दिल्ली: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को भारत पहुंचेंगे। सात साल बाद होने वाली उनकी यह पहली भारत यात्रा 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आ रहे शी जिनपिंग के साथ 67 सदस्यीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है, जिसमें व्यापार, निवेश, सीमा विवाद और भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। शी जिनपिंग की भारत यात्रा करीब…

Read More

‘चुनाव से आगे जाना है हमें’, अभिजीत दीपके ने बताया आगे का प्लान; कॉकरोच आंदोलन को लेकर किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने भविष्य के प्लान को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि उनकी मुहिम का मकसद केवल चुनाव लड़ना या किसी राजनीतिक दल तक सीमित रहना नहीं है। दीपके ने कहा कि वे चुनावी राजनीति से आगे बढ़कर बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने कॉकरोच आंदोलन, ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान और अमेरिका से भारत लौटने के फैसले को लेकर भी खुलकर बात की। अभिजीत दीपके ने कहा कि मैदान में उतरने के…

Read More

‘मेरे प्यार में कहीं नसें न काट लें…’, राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई पार्टी

नई दिल्ली: पंजाब की मतदाता सूची से नाम हटने और दिल्ली की वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने को लेकर बीजेपी सांसद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। आप की ओर से लगाए गए आरोपों पर चड्ढा ने तीखा पलटवार किया और पार्टी को ‘दिलजला आशिक’ तक बता दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें रात में सपने में भूत की तरह राघव चड्ढा दिखाई देते हैं और दिन-रात उनका नाम लिया जाता…

Read More

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी जोरदार टक्कर; 9 की मौत, 3 गंभीर

नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़-भोकर हाईवे पर वाकद गांव के पास सीताखंडी इलाके में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। भोकर से नांदेड़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की सामने से आ रही टाटा मैजिक यात्री वैन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि वैन में सवार 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर के बाद वैन के उड़े परखच्चे हादसे के समय दोनों वाहन तेज रफ्तार में बताए जा…

Read More