लिमोजिन से खाने की जांच तक, शी जिनपिंग की सुरक्षा के लिए चीन से आएगा खास दस्ता; दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा

नई दिल्ली: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। उनकी करीब 24 घंटे की यात्रा के दौरान होटल के ऊपर अस्थायी नो-फ्लाई जोन से लेकर रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों की जांच तक की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां हमले के संभावित खतरे के साथ-साथ तिब्बती कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को भी ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। चीन ने ड्रोन, बैनर, लाउडस्पीकर और गुब्बारों के जरिए किसी तरह के चीन विरोधी प्रचार की आशंका जताई…

Read More

शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले चीन का बड़ा बयान, बोला- ‘भारत के साथ मतभेदों को ठीक से सुलझाएंगे’

नई दिल्ली: चीन ने भारत के साथ अपने संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि चीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के रणनीतिक मार्गदर्शन में भारत के साथ मिलकर दोनों देशों के मतभेदों को सुलझाने और संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचने वाले हैं और उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होनी है।…

Read More

7 साल बाद भारत पहुंचेंगे शी चिनफिंग, दौरे से पहले बदले चीन के तेवर; कहा- मतभेद सुलझाकर अच्छे पड़ोसी बनें

नई दिल्ली: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय वार्ता से पहले चीन की ओर से भारत को लेकर नरम रुख सामने आया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों को अपने मतभेदों का उचित समाधान निकालते हुए रिश्तों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से आगे बढ़ाना चाहिए। राष्ट्रपति शी चिनफिंग शनिवार को भारत पहुंचेंगे और यह लगभग सात वर्षों में उनकी पहली भारत यात्रा होगी। चीन ने रिश्तों पर दिया बड़ा संदेश चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने शुक्रवार को…

Read More

पुतिन का ‘डबल प्लेन’ सीक्रेट! मिसाइल हमले से बचाव से लेकर परमाणु कमांड तक, जानिए क्यों उड़ते हैं एक जैसे दो विमान

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की विदेश यात्राओं में सुरक्षा का स्तर बेहद कड़ा रखा जाता है। भारत में BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे पुतिन की यात्रा के दौरान भी एक खास सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। उनके बेड़े में एक जैसे दो IL-96-300PU विमान शामिल थे, जिनका रंग और बाहरी डिजाइन भी एक जैसा था। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि किसी बाहरी व्यक्ति के लिए यह पहचानना मुश्किल रहे कि पुतिन आखिर किस विमान में सवार हैं। दोनों विमानों की मौजूदगी को रूस…

Read More

BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन, शी जिनपिंग और कई दिग्गज नेता, सामने आई विदेशी मेहमानों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: भारत में होने वाले BRICS Summit 2026 के लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख हिस्सा लेंगे। विदेशी प्रतिनिधियों का आगमन 10 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक जारी रहेगा। सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, मिस्र…

Read More

BRICS Summit: दिल्ली में आज से रविवार तक ट्रेनों पर बड़ा असर, कई EMU रद्द और राजधानी समेत इन ट्रेनों के बदले रूट; देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राजधानी में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारत मंडपम के आसपास सुरक्षा बढ़ाए जाने के कारण तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। शुक्रवार से रविवार तक कई लोकल ईएमयू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई एक्सप्रेस और राजधानी ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले…

Read More

शी जिनपिंग के साथ भारत आ रहा 67 सदस्यीय दल, अगस्त में ही मांगे गए थे वीजा; मोदी से मुलाकात में इन मुद्दों पर होगी बात

नई दिल्ली: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को भारत पहुंचेंगे। सात साल बाद होने वाली उनकी यह पहली भारत यात्रा 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आ रहे शी जिनपिंग के साथ 67 सदस्यीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है, जिसमें व्यापार, निवेश, सीमा विवाद और भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। शी जिनपिंग की भारत यात्रा करीब…

Read More

BRICS समिट में शी जिनपिंग की एंट्री तय, हाईलेवल प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत; बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान का दौरा टला

नई दिल्ली: भारत की अध्यक्षता में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, जिनपिंग की यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन उनके दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। करीब सात साल बाद होने वाली इस भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होने की संभावना है। शी जिनपिंग इससे पहले अक्टूबर 2019 में भारत आए थे। उस दौरान दोनों देशों के बीच…

Read More

‘बैठक की गुंजाइश खत्म?’ जेलेंस्की के प्रस्ताव पर पुतिन का दोटूक जवाब, BRICS की ताकत गिनाकर G7 को बताया पीछे

मॉस्को: रूस-यूक्रेन युद्ध को चार साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन संघर्ष थमने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिख रहे हैं। लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमने-सामने बातचीत का प्रस्ताव दिया था। हालांकि अब पुतिन ने इस प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से ठुकरा दिया है। इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक समाधान की संभावनाओं को एक और झटका लगा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हाल ही में पुतिन के नाम एक खुला पत्र लिखकर युद्ध…

Read More

BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने सितंबर में भारत आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, 12-13 सितंबर तक दिल्ली में रहेंगे

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे। क्रेमलिन की ओर से पुष्टि की गई है कि पुतिन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह पिछले एक वर्ष के भीतर उनका दूसरा भारत दौरा होगा। बताया जा रहा है कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच चर्चा होगी। रूस की ओर से राष्ट्रपति पुतिन की मौजूदगी को इस सम्मेलन…

Read More