सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर का बड़ा कदम, अमित शाह को चिट्ठी लिखकर NIA जांच की मांग

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड में हुए हमले को लेकर पार्टी सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने इस हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से कराने की मांग की है। हरसिमरत कौर ने पत्र में कहा है कि वर्ष 2024 में भी सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ था और दो बार हत्या की कोशिश की घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आशंका जताई है कि इन घटनाओं के पीछे कोई बड़ी अंतर-राज्यीय या…

Read More

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में NSUI-ABVP भिड़े, 7 छात्र घायल; दोनों गुटों पर केस, 14 छात्रों की गिरफ्तारी

हैदराबाद: तेलंगाना की इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी के परिसर में NSUI और ABVP से जुड़े छात्रों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। 14 अगस्त को हुई इस घटना में सात छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों छात्र संगठनों से जुड़े सदस्यों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। बताया गया है कि घायलों में चार NSUI और तीन ABVP से जुड़े छात्र हैं। सिर पर गंभीर चोट लगने वाले कुछ छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला हॉस्टल में विरोध के बाद बढ़ा विवाद यह…

Read More

केरल में BJP को बड़ा झटका, अभिनेता एस. देवन ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद के साथ पार्टी भी छोड़ी; मंदिर के मंच से किया ऐलान

तिरुवनंतपुरम: केरल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। अभिनेता एस. देवन ने रविवार को कनाचिकुलंगरा देवी मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में अपना भाषण समाप्त करने के दौरान मंच से ही यह ऐलान किया। इस दौरान श्री नारायण धर्म परिपालन योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेसन और भाजपा नेता बी. राधाकृष्ण मेनन भी मौजूद थे। मंच से इस्तीफे का किया ऐलान प्रदेश उपाध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा…

Read More

वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस को घेरा, रविशंकर प्रसाद बोले- ‘माफी मांगे कांग्रेस नेतृत्व’, सोनिया गांधी पर भी उठाए सवाल

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक टकराव में बदलता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी की ओर से लगातार वंदे मातरम् का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने सोनिया गांधी को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। माओवादियों को लेकर कांग्रेस पर रविशंकर प्रसाद का हमला रविशंकर प्रसाद ने कहा कि…

Read More

यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। बंगाल और ओडिशा में मूसलाधार बारिश का अनुमान मौसम विभाग के मुताबिक,…

Read More

वंदे मातरम् विवाद: सोनिया-राहुल के खिलाफ पुलिस शिकायत, DCP सेंट्रल ने बताया- मामले की जांच जारी

दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के कथित तौर पर पूरा नहीं गाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इस मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील शुभ शर्मा ने 16 अगस्त को दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने भी इस मुद्दे को लेकर…

Read More