लखीसराय के अशोक धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत, 19 घायल; करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी

लखीसराय: बिहार के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह जलाभिषेक के लिए जुटी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने भगदड़ और सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। पांच घायलों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी…

Read More

सऊदी-तुर्किये-पाकिस्तान के रक्षा समझौते से खुश हुए ट्रंप, बोले- ‘शानदार फैसला’, बताया क्यों है अहम

वॉशिंगटन: सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वागत किया है। ट्रंप ने इस त्रिपक्षीय सुरक्षा व्यवस्था को मध्य पूर्व में सुरक्षा और आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। खास बात यह है कि अमेरिका की ओर से इस समझौते पर प्रतिक्रिया करीब 10 दिन बाद आई है। तुर्किये नाटो का सदस्य है, जबकि सऊदी अरब और पाकिस्तान अमेरिका के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट…

Read More

शहजाद पूनावाला ने छोड़ी बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता, नितिन नवीन को भेजा इस्तीफा; बोले- ‘पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार और व्यक्ति नहीं’

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा स्वीकार करने की अपील की। पूनावाला के पार्टी छोड़ने की चर्चा पिछले कुछ समय से चल रही थी, लेकिन अब उन्होंने औपचारिक रूप से अपने फैसले की जानकारी दी है। शहजाद पूनावाला ने अपना इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया। इसमें उन्होंने बताया कि इससे पहले 30 जुलाई 2026 को उन्होंने आर्थिक और…

Read More

लखनऊ के दुब्बागा-बालागंज चौराहे पर छात्रों का धरना, यातायात प्रभावित; निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक विभाग की अपील

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के दुब्बागा चौराहे पर जय प्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों के धरना प्रदर्शन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। प्रदर्शन के चलते दुब्बागा चौराहे से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है। यातायात विभाग ने वाहन चालकों से इस मार्ग से सफर करने से पहले स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। धरने के कारण सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में इस मार्ग से होकर जाने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त…

Read More

LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन; जानें क्यों लिया गया फैसला और क्या होगा फायदा

नई दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। एलपीजी ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब उपभोक्ता 23 अगस्त तक ई-केवाईसी करा सकेंगे। इससे पहले इसकी आखिरी तारीख 16 अगस्त निर्धारित की गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप में आ रही तकनीकी दिक्कतों और अन्य समस्याओं के चलते उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय दिया गया है। डेडलाइन नजदीक आते ही एजेंसियों पर बढ़ी भीड़ ई-केवाईसी की पुरानी समयसीमा खत्म होने के करीब पहुंचने के साथ ही…

Read More

हनीमून पर पत्नी को आए पीरियड्स तो भड़का पति, थप्पड़-लात और घूंसों से पीटा; गला दबाने की भी कोशिश का आरोप

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हनीमून के दौरान उसे माहवारी आने पर उसका पति नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट की। महिला के मुताबिक, पति ने उसे थप्पड़ मारे, लात और घूंसों से पीटा और गला दबाने की कोशिश भी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला…

Read More

यूपी में गो संरक्षण अभियान से जुड़ेंगे Gen Z, तैयार होंगे 10 हजार ‘गो मित्र’; ट्रेनिंग के बाद गांव-गांव बनाएंगे नेटवर्क

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण अभियान को नई पीढ़ी से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। योगी सरकार अब खासतौर पर Gen Z युवाओं को गोवंश संरक्षण, गो सेवा और इसके सामाजिक-आर्थिक महत्व से जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रदेश में करीब 10 हजार ‘गो मित्र’ तैयार किए जाएंगे। इन्हें बाकायदा प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले मास्टर ट्रेनर तैयार होंगे और फिर उनके माध्यम से अन्य लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। गो संरक्षण और गो सेवा में पहले से रुचि रखने वाले लोगों को इस अभियान में…

Read More

कानपुर में 7 महीने की गर्भवती युवती की संदिग्ध मौत, दो प्रेमी गिरफ्तार; आम के बाग में मिला था शव

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर में सात महीने की गर्भवती 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी युवती के संपर्क में थे और कथित तौर पर उसके प्रेमी बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले युवती का शव गांव के बाहर एक आम के बाग में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता की तहरीर…

Read More

सीएम योगी की युवाओं को पाती, बोले- ‘युवा शक्ति ही विकसित यूपी की सबसे बड़ी पूंजी’, राष्ट्रनिर्माण में निभाएं जिम्मेदारी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी अपनी पाती में युवाओं से आत्मनिर्माण के साथ राष्ट्रनिर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, अनुशासन तथा संकल्प के बल पर विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध करा रही है, जरूरत है कि किशोर और युवा इन अवसरों का पूरा…

Read More

CM विजय की मां पर टिप्पणी से तमिलनाडु में सियासी घमासान, BJP प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के खिलाफ DGP से शिकायत

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और उनकी मां को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है। नागेंद्रन के खिलाफ पुलिस महानिदेशक के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने भाजपा नेता के बयान को अपमानजनक बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी मुख्यालय में दिए बयान के बाद विवाद विवाद शनिवार को चेन्नई स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय ‘कमलालयम’ में नागेंद्रन के एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ। नागेंद्रन ने विधानसभा में…

Read More