विधायक की शपथ लेते ही लखीसराय रवाना हुए प्रशांत किशोर, अशोक धाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत

पटना: जन सुराज पार्टी के नेता और बांकीपुर से निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने सोमवार सुबह बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के कार्यालय में शपथ लेने के तुरंत बाद वह लखीसराय के लिए रवाना हो गए। लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में सोमवार सुबह जल चढ़ाने के लिए कतार में लगी श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत हो गई है। प्रशांत किशोर ने शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वह लखीसराय जा रहे हैं। उन्होंने…

Read More

लखीसराय के अशोक धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत, 19 घायल; करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी

लखीसराय: बिहार के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह जलाभिषेक के लिए जुटी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने भगदड़ और सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। पांच घायलों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी…

Read More