शेख हसीना की वापसी से बांग्लादेश में फिर भड़का तनाव, अवामी लीग ने 27-28 नवंबर को लॉकडाउन का किया ऐलान

ढाका: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी के ऐलान के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। उनकी पार्टी अवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को देशव्यापी ‘फुल लॉकडाउन’ का आह्वान किया है। पार्टी ने सरकार के सामने आठ प्रमुख मांगें भी रखी हैं, जिनमें अवामी लीग पर लगे प्रतिबंध हटाने और राजनीतिक बंदियों की रिहाई की मांग शामिल है। अवामी लीग के प्रवक्ता सैयद मुजम्मिल अली ने बताया कि शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम की जीत की वर्षगांठ के…

Read More

शेख हसीना की ‘वापसी’ का ऐलान, 16 दिसंबर को ढाका जाने की तैयारी; बांग्लादेश सरकार से मांगा विमान

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर ढाका लौटने की तैयारी का ऐलान किया है। हसीना के प्रवक्ता ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी वापसी के लिए बांग्लादेश सरकार से विमान की व्यवस्था करने की मांग की है। शेख हसीना पिछले दो साल से अधिक समय से भारत में रह रही हैं। यह पहली बार है जब उन्होंने अपनी स्वदेश वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय की है। उनके इस कदम के बाद बांग्लादेश…

Read More

शेख हसीना के पासपोर्ट आवेदन पर बांग्लादेश में विवाद, बंगाली या अंग्रेजी में किए थे हस्ताक्षर? फर्जीवाड़े का लगा आरोप

ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) से जुड़े एक पत्र को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। लंदन की कानूनी फर्म मैट्रिक्स चैम्बर्स की ओर से नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग को भेजे गए इस पत्र की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए गए हैं। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के राजनीतिक सहयोगी मोहम्मद राशेद खान ने आरोप लगाया है कि पत्र पर शेख हसीना के हस्ताक्षर फर्जी हैं। उनका दावा है कि हसीना आधिकारिक दस्तावेजों पर बंगाली भाषा में हस्ताक्षर करती रही…

Read More

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तैयारी! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन, दिसंबर में लौटने की चर्चा तेज

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी को लेकर हलचल तेज हो गई है। भारत में रह रहीं शेख हसीना ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेशी दूतावास से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) जारी करने का अनुरोध किया है। अगस्त 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद भारत आने के पश्चात दूतावास के साथ उनका यह पहला औपचारिक संपर्क बताया जा रहा है। इस घटनाक्रम के बीच दिसंबर में उनके बांग्लादेश लौटने और अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने की योजना की खबरें भी सामने…

Read More

शेख हसीना लौटती हैं तो गिरफ्तार होंगी या मिलेगी पूरी सुरक्षा? बांग्लादेश सरकार ने दिया बड़ा बयान, कहा- अदालत का फैसला मानना होगा

ढाका: भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वतन वापसी को लेकर बांग्लादेश सरकार ने बड़ा बयान दिया है। सरकार ने कहा है कि अगर शेख हसीना देश लौटती हैं तो उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। हालांकि, उनके खिलाफ चल रही न्यायिक प्रक्रिया पर अंतिम फैसला अदालतें करेंगी और जो निर्णय आएगा, उसे सभी को स्वीकार करना होगा। दिसंबर में लौटने की बात कही है- बांग्लादेश सरकार प्रधानमंत्री के सूचना और प्रसारण सलाहकार जाहिद उर रहमान के मुताबिक, शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने…

Read More

2 साल बाद शेख हसीना के लाइव आने से मचा सियासी हलचल, बांग्लादेश की आपत्ति पर भारत का दो टूक जवाब

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दो वर्षों बाद पहली बार मीडिया से लाइव संवाद करने जा रही हैं। उनके इस कार्यक्रम के ऐलान के बाद बांग्लादेश सरकार ने आपत्ति जताते हुए भारत से इस आयोजन को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। वहीं भारत ने साफ कर दिया है कि यह एक निजी कार्यक्रम है और इससे सरकार का कोई संबंध नहीं है। दो साल बाद पहली बार मीडिया से करेंगी सीधा संवाद अगस्त 2024 में बांग्लादेश में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद…

Read More

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी पर बड़ा ऐलान, सरकार बोली- पहुंचते ही होगी गिरफ्तारी, सरेंडर का भी नहीं मिलेगा मौका

ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर सरकार ने बड़ा बयान दिया है। सरकार का कहना है कि यदि शेख हसीना बांग्लादेश लौटती हैं तो उन्हें किसी तरह का आत्मसमर्पण करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, देश पहुंचते ही उन्हें अदालत के आदेश के तहत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगस्त 2024 में हुए हिंसक आंदोलन के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया था और तब से भारत में रह रही हैं। बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद…

Read More

नेपाल में Gen-Z ने चुना रैपर PM, बांग्लादेश में क्यों लौट आई पुरानी राजनीति?

दक्षिण एशिया की राजनीति में अचानक एक नया पोस्टर बॉय उभरा है। नेपाल में जनता ने पारंपरिक नेताओं को किनारे कर एक रैपर से नेता बने चेहरे को सत्ता की कुर्सी तक पहुंचा दिया। नाम है Balen Shah। Gen-Z आंदोलन की लहर पर सवार होकर उन्होंने उस सियासी ढांचे को हिला दिया जिसे वर्षों से K. P. Sharma Oli जैसे दिग्गज नेता नियंत्रित करते रहे। लेकिन इसी समय Bangladesh में एक अलग कहानी लिखी गई, जहाँ छात्र आंदोलन सरकार गिराने में तो सफल रहा, पर सत्ता की कुर्सी अंततः पुराने राजनीतिक ढांचे…

Read More

नई सरकार के साथ सेना में बड़ा फेरबदल, भारत कनेक्शन भी मजबूत

ढाका की राजनीतिक फिज़ा अभी शपथ की स्याही से सूखी भी नहीं थी कि सेना मुख्यालय ने रणनीतिक शतरंज की बिसात बिछा दी। नई सरकार के सत्ता संभालते ही बांग्लादेश की सेना के शीर्ष स्तर पर बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल एम मैनुर रहमान को नया चीफ ऑफ जनरल स्टाफ बनाया गया है। इससे पहले वे Army Training and Doctrine Command के प्रमुख थे। यह नियुक्ति महज़ प्रशासनिक बदलाव नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे नई सरकार की रणनीतिक प्राथमिकताओं का संकेत समझा जा रहा है। राजनीतिक…

Read More

शपथ ली संसद की, काउंसिल की नहीं! तारिक बनाम यूनुस नई सियासी जंग

बांग्लादेश की सियासत में शपथ ग्रहण से पहले ही टकराव की पटकथा लिखी जा चुकी थी। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार के शपथ लेने से ठीक पहले, अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने एक बड़ा संवैधानिक दांव चलने की कोशिश की—‘Constitution Reform Council’ का प्रस्ताव। लेकिन BNP ने शुरुआत में ही इस प्रस्ताव को “मनमानी” करार देते हुए खारिज कर दिया। संदेश साफ था “जनता ने हमें सांसद चुना है, सुधार परिषद का सदस्य नहीं।” क्या था Constitution Reform Council का प्रस्ताव? अंतरिम सरकार चाहती थी कि…

Read More