यूपी में भीषण गर्मी का कहर, बांदा में पारा 48 डिग्री के पार; कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है, जबकि बांदा देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है। यहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों में अकेले उत्तर प्रदेश के 26 शहर शामिल बताए जा रहे हैं। बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, जौनपुर, गोरखपुर, इटावा और मुजफ्फरनगर समेत प्रदेश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी से झुलस रहा है।…

Read More

गाजीपुर में बड़ा सड़क हादसा, 50 यात्रियों से भरी बस 30 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में पलटी; 1 की मौत, 24 घायल

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा ईदगाह के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस करीब 30 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार गूंज उठी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह बस शाम करीब 5 बजे गाजीपुर के रौजा बस स्टैंड से बलिया जिले के भरौली के लिए…

Read More

अमेरिका में ग्रीन कार्ड नियम सख्त, भारतीयों के लिए बढ़ी मुश्किलें; अब देश लौटकर पूरी करनी पड़ सकती है प्रक्रिया

नई दिल्ली: अमेरिका में ग्रीन कार्ड हासिल करने का सपना देख रहे हजारों भारतीयों के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। अमेरिकी नागरिकता एवं इमिग्रेशन सेवा (USCIS) ने नया पॉलिसी मेमो जारी कर स्पष्ट किया है कि स्टेटस बदलकर ग्रीन कार्ड लेने की प्रक्रिया अब पहले से ज्यादा सख्त तरीके से लागू की जाएगी। नए निर्देशों के अनुसार, कई विदेशी नागरिकों को ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पूरी करने के लिए अमेरिका छोड़कर अपने देश लौटना पड़ सकता है। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर भारतीय पेशेवरों, छात्रों और लंबे समय से अमेरिका…

Read More

थाईलैंड का बड़ा झटका, भारतीयों के लिए खत्म हुई Visa-Free Entry; अब VoA और E-Visa से होगी एंट्री

नई दिल्ली: थाईलैंड घूमने की योजना बना रहे भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। थाईलैंड सरकार ने भारत को अपनी वीजा-मुक्त प्रवेश सूची से बाहर कर दिया है। अब भारतीय नागरिकों को पहले की तरह बिना वीजा थाईलैंड में एंट्री नहीं मिलेगी। नए नियमों के तहत भारतीय यात्रियों को अब ‘वीजा ऑन अराइवल’ या ई-वीजा प्रक्रिया के जरिए प्रवेश करना होगा। थाईलैंड की कैबिनेट ने 19 मई को संशोधित वीजा नियमों को मंजूरी दी थी। इसके तहत भारत को वीजा-फ्री श्रेणी से हटाकर ‘वीजा ऑन अराइवल’ यानी VoA…

Read More

UP में बिजली संकट पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों पर मंत्री एके शर्मा का पलटवार- पहले खुद देखो फिर आईना दिखाओ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बढ़ती बिजली कटौती को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा योगी सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद अब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल की स्थिति भी याद करनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबी पोस्ट साझा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की औसत पीक…

Read More

मेक इन इंडिया को बड़ी मजबूती, शिरडी में हर साल बनेंगे 5 लाख आर्टिलरी शेल; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन

मुंबई: भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के शिरडी में स्थापित किए गए अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स में अब हर साल करीब 5 लाख आर्टिलरी शेल यानी तोप के गोले तैयार किए जाएंगे। इसे देश के निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा आर्टिलरी गोला-बारूद उत्पादन केंद्र माना जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंपनी का दावा…

Read More

UP में बिजली संकट पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- योगी सरकार के ‘कुराज’ में जनता बेहाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच गहराते बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य में लगातार हो रही बिजली कटौती, उत्पादन क्षमता की कमी और बिजली व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बिजली संकट से परेशान है, जबकि सरकार हालात संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में चल रहे असहनीय बिजली संकट…

Read More

दिल्ली में 27 मई की छुट्टी रद्द, अब 28 मई को बंद रहेंगे केंद्र सरकार के दफ्तर; मंत्रालय ने जारी किया नया आदेश

नई दिल्ली: बकरीद की तारीख में बदलाव के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली में घोषित अवकाश को लेकर नया आदेश जारी किया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि अब 27 मई को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय खुले रहेंगे, जबकि 28 मई को ईद-उल-जुहा यानी बकरीद के अवसर पर छुट्टी रहेगी। इससे पहले 27 मई को अवकाश घोषित किया गया था। मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि ईद-उल-जुहा की तारीख में बदलाव…

Read More

पहली भारत यात्रा पर कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो, आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; व्यापार-रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

कोलकाता: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपनी पहली भारत यात्रा पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच गए हैं। चार दिनों के इस महत्वपूर्ण दौरे को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। रूबियो के आगमन को लेकर कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई प्रमुख इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अपने कोलकाता दौरे के बाद वह आज नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी अहम मुलाकात प्रस्तावित है। मदर टेरेसा को दी श्रद्धांजलि भारत दौरे…

Read More