वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को लेकर बड़ा और सख्त बयान दिया है। ट्रंप ने क्यूबा को “विफल राष्ट्र” बताते हुए कहा कि वहां हालात बेहद खराब हैं और देश के पास तेल तक नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका वहां लोगों और परिवारों की मदद के लिए मौजूद है। ट्रंप ने कहा, “क्यूबा एक असफल राष्ट्र है। उनके पास तेल नहीं है। हम वहां परिवारों और आम लोगों की मदद के लिए हैं। मानवीय आधार पर अमेरिका सहायता कर रहा है।” राउल कास्त्रो पर कार्रवाई का किया…
Read MoreDay: May 21, 2026
अमेरिका में रहस्यमयी पदार्थ से हड़कंप! 3 लोगों की मौत, बचाव में पहुंचे राहतकर्मी भी पड़े बीमार
माउंटेनएयर: अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य में एक रहस्यमयी पदार्थ के संपर्क में आने से हड़कंप मच गया है। माउंटेनएयर इलाके में एक घर के भीतर हुई इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि मौके पर पहुंचे कई राहतकर्मी और फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स भी बीमार पड़ गए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कुल 23 लोगों को मेडिकल जांच और डी-कंटैमिनेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस के मुताबिक, अल्बुकर्क शहर के पूर्व में स्थित ग्रामीण क्षेत्र माउंटेनएयर के एक घर में संदिग्ध ड्रग ओवरडोज की…
Read MoreIPL 2026 Purple Cap Race: KKR के कार्तिक त्यागी ने मारी टॉप-5 में एंट्री, भुवनेश्वर कुमार अब भी नंबर-1
कोलकाता: IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के बाद पर्पल कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। KKR के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके और इसी के साथ उन्होंने टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में अपनी जगह बना ली है। हालांकि ऑरेंज कैप की रेस में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची अब और रोमांचक हो गई है। खास बात यह है कि…
Read MoreODI World Cup 2027 में हो सकता है बड़ा उलटफेर! मेजबान देश ही टूर्नामेंट से हो सकता है बाहर, इतिहास में पहली बार बनेंगे ऐसे हालात
नई दिल्ली: वनडे विश्व कप 2027 को लेकर एक बेहद दिलचस्प और ऐतिहासिक स्थिति बनती नजर आ रही है। क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो सकता है कि टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला एक देश ही विश्व कप खेलने से चूक जाए। मौजूदा समीकरणों को देखें तो नामीबिया के लिए विश्व कप में जगह बनाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। अगले साल होने वाला वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। हालांकि ICC के फुल मेंबर होने के कारण दक्षिण अफ्रीका…
Read Moreदिल्ली-NCR में आज से ऑटो-टैक्सी का ‘ब्रेक’! 3 दिन की हड़ताल से यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों की मुश्किलें आज से बढ़ सकती हैं। ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 21 मई से तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हड़ताल 21 मई से शुरू होकर 23 मई तक जारी रहेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में ऑटो और टैक्सी चालकों के सड़कों से दूर रहने की संभावना है, जिससे…
Read Moreमुंबई में ‘तरबूज मौत कांड’ बना रहस्य! जहर नमक में मिलाया गया या किसी ने रची साजिश? अब FSL करेगी बड़ा खुलासा
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमय मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। तरबूज खाने के बाद हुई इन मौतों को लेकर अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है, आत्महत्या का या फिर किसी जहरीली फूड प्वाइजनिंग का। इसी बीच जांच में नया मोड़ तब आया, जब मुंबई पुलिस ने घर में इस्तेमाल हो रहे नमक के नमूनों को दोबारा फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा है। जांच एजेंसियों को शक है कि…
Read MoreNEET पेपर लीक जांच में बड़ा खुलासा! CBI के रडार पर RCC इंस्टीट्यूट, 21 में से 19 छात्रों को मिला AIIMS में एडमिशन
नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले की जांच में जुटी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को अब एक और बड़ा सुराग मिला है। मामले में गिरफ्तार किए गए शिवराज मोटेगांवकर के कोचिंग संस्थान RCC इंस्टीट्यूट को जांच एजेंसी ने अपने रडार पर ले लिया है। जांच में सामने आया है कि वर्ष 2025 में इस संस्थान से चयनित 21 छात्रों में से 19 को देश के प्रतिष्ठित AIIMS संस्थानों में दाखिला मिला था। इसके अलावा RCC इंस्टीट्यूट के 2 अन्य छात्रों ने मुंबई के KEM अस्पताल में एडमिशन हासिल किया था।…
Read Moreग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े मर्डर से सनसनी! ड्यूटी पर जा रहे युवक को बदमाशों ने 6 गोलियां मारीं, अस्पताल में मौत
ग्रेटर नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों के बीच ग्रेटर नोएडा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के वैदपुरा गांव में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने युवक को निशाना बनाते हुए छह गोलियां मारीं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गांव में भारी संख्या में लोग जमा हो गए और परिजनों का…
Read Moreलखनऊ में वकीलों का बड़ा ऐलान! 26 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे अधिवक्ता, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ उग्र विरोध
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 17 मई 2026 को हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में वकीलों ने बड़ा कदम उठाया है। सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने 21 मई से 26 मई 2026 तक सामूहिक अवकाश पर रहने का फैसला किया है। इस निर्णय के बाद राजधानी की अदालतों में न्यायिक कार्य प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। बुधवार को अधिवक्ताओं के हितों और सम्मान की रक्षा को लेकर संयुक्त आम सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए। बैठक की…
Read Moreयूपी पंचायत चुनाव की तैयारी तेज! योगी सरकार ने बनाया समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, OBC आरक्षण पर करेगा बड़ा सर्वे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का रास्ता अब लगभग साफ होता नजर आ रहा है। योगी सरकार ने समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया है, जिसे पंचायत स्तर पर पिछड़े वर्ग की हिस्सेदारी और आरक्षण व्यवस्था का अध्ययन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि आयोग की रिपोर्ट आने के बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। राज्य सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस राम औतार सिंह को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति छह महीने के लिए…
Read More