सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का किया गया आयोजन…..

 

 

बांगरमऊ, उन्नाव।
स्थानीय कोतवाली में चालक के पद पर तैनात वेदभूषण शुक्ला के सेवानिवृत होने पर बुधवार को कोतवाली परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय सहित सभी पुलिस जनों ने उनकी कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी और सरलता की जमकर प्रशंसा की। चालक श्री शुक्ला वर्ष 1987 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।

उन्होंने क़रीब 39 वर्षों की लंबी अवधि तक पुलिस विभाग में बेदाग सेवारत रहे। समारोह में सैकड़ों नागरिकों ने भी माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर सेवानिवृत्त चालक श्री शुक्ला का अभिनंदन किया। समारोह में अतिरिक्त निरीक्षक राकेश कुमार यादव सहित सभी उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और महिला – पुरुष आरक्षी गण शामिल हुए और श्री शुक्ला को दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दी।

Related posts