नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित सड़को का सत्यापन……

झांसी नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में नगर निगम सीमान्तर्गत में जल निगम द्वारा पानी की पाईप लाईन बिछाये जाने के उपरान्त सडकों की मरम्मत कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी है बैठक में जल निगम के फेज-1 , फेज-02 के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम सीमान्तर्गत में जल निगम द्वारा 89 कि0मी0 पानी की पाईप लाईन डालने के उपरान्त सडकों की मरम्मत करायी जा चुकी है।

नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि मरम्मत की गयी सडकों का सत्यापन सम्बन्धित अवर अभियंता, क्षेत्रीय मा0 पार्षद एवं जल निगम के अभियंताओं के साथ संयुक्त रूप से अगले 10 दिवस के अन्दर किया जायेगा एवं निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को 01 सप्ताह के अन्दर जल निगम द्वारा ठीक किया जायेगा अन्यथा अवशेष मरम्मत कार्य का आगणन तैयार कर जल निगम को प्रेषित किया जायेगा तथा मरम्मत पर आने वाले व्यय को जल निगम द्वारा नगर निगम कोष में जमा किया जायेगा।


Related posts