
जहां दुनिया AI और बिज़नेस स्कूल्स बना रही है…वहीं भारत में एक यूनिवर्सिटी जानवरों के नाम लिखी जा रही है। ये खबर नहीं… सोच का शिफ्ट है। और इसके पीछे हैं एक ऐसा नाम, जो अब सिर्फ बिज़नेस तक सीमित नहीं रहना चाहता।
क्या है वनतारा यूनिवर्सिटी?
Vantara University दुनिया की पहली ऐसी यूनिवर्सिटी बनने जा रही है जो सिर्फ और सिर्फ वन्यजीव संरक्षण, वेटनरी साइंस और इकोसिस्टम मैनेजमेंट पर फोकस करेगी। लोकेशन? Jamnagar, Gujarat 3500 एकड़ के विशाल Vantara Rescue Center के साथ मिलकर ये यूनिवर्सिटी काम करेगी। ये क्लासरूम नहीं… जंगल और रिसर्च का संगम होगा।
अनंत अंबानी का विजन: बिज़नेस से आगे
Anant Ambani ने साफ कहा, “ये सिर्फ पढ़ाई नहीं… करुणा और सेवा सिखाने की जगह होगी।” उनका मकसद है ऐसे प्रोफेशनल्स तैयार करना जो सिर्फ करियर नहीं, जीवों की रक्षा को मिशन बनाएं। जब अरबों का बिज़नेस करने वाला इंसान ‘करुणा’ की बात करे… तो कहानी बदलती है।
नालंदा से प्रेरणा: पुराना ज्ञान, नई दिशा
इस यूनिवर्सिटी की सोच Nalanda University से प्रेरित बताई गई है। यानि प्राचीन भारतीय ज्ञान, आधुनिक विज्ञान और भविष्य की जरूरत तीनों का कॉम्बिनेशन। ये सिर्फ डिग्री नहीं देगा… एक सोच पैदा करेगा।
क्यों जरूरी है ऐसी यूनिवर्सिटी?
आज भी भारत में wildlife और veterinary education fragmented है। सुविधाएं सीमित… रिसर्च बिखरी हुई…अनंत अंबानी ने खुद कहा —जब उन्होंने जानवरों को खराब हालत में देखा, तब समझ आया कि “सिस्टम को बदलने की जरूरत है।” समस्या सिर्फ जानवरों की नहीं… सिस्टम की है।

सिर्फ भारत नहीं, दुनिया पर असर
अगर ये प्रोजेक्ट सफल होता है — तो भारत wildlife education का global hub बन सकता है। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स, हाई-एंड रिसर्च, ग्लोबल कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स। ये यूनिवर्सिटी नहीं… एक ecosystem बनने जा रही है।
नया भारत या नया experiment?
वनतारा यूनिवर्सिटी एक bold idea है। लेकिन सवाल भी उतना ही बड़ा है क्या ये सच में wildlife conservation को बदल पाएगी? या ये सिर्फ एक “ग्लैमरस प्रोजेक्ट” बनकर रह जाएगी? फिलहाल…शुरुआत हो चुकी है। और अगर ये सफल हुई तो आने वाले सालों में भारत सिर्फ IT और स्टार्टअप्स के लिए नहीं… बल्कि wildlife leadership के लिए भी जाना जाएगा।
एक जिद… और दुनिया जल गई! Netanyahu के प्लान में कैसे फंसे Trump?
