
दो हफ्ते का सीजफायर सुनते ही दुनिया ने सोचा—“चलो भाई, अब थोड़ी शांति मिलेगी।” लेकिन मिडिल ईस्ट की स्क्रिप्ट तो Netflix से भी ज्यादा ट्विस्ट वाली निकली। ऊपर से शांति की घोषणा… और नीचे जमीन पर मिसाइलों का “रियलिटी शो” चालू। कहानी ऐसी कि लगे—सीजफायर नहीं, बस जंग का “Interval” चल रहा है।
व्हाइट हाउस की मीटिंग या ‘प्लॉट ट्विस्ट मीटिंग’?
सब कुछ शुरू हुआ जब Benjamin Netanyahu पहुंचे White House और सीधे Donald Trump की टेबल पर रख दिया—“ईरान खत्म करने का प्लान।” मतलब… कोई PPT नहीं, कोई trial version नहीं—सीधा “Full War Package”!
कमरे में बैठे बड़े-बड़े नाम—Marco Rubio, Pete Hegseth, John Ratcliffe—सब सुन रहे थे…लेकिन अंदर ही अंदर सोच रहे थे—
“ये Netflix की स्क्रिप्ट है या असली प्लान?”
टीम ट्रंप का रिएक्शन: “भाई ये क्या है!”
अगले दिन जब Central Intelligence Agency ने इस प्लान का पोस्टमॉर्टम किया, तो रिजल्ट आया— “हास्यास्पद!” Marco Rubio बोले—“बकवास!” JD Vance बोले—“भाई, ये जंग नहीं, आत्मघाती मिशन है।”
यानी पूरी टीम कह रही थी “Don’t do it!”
ट्रंप का मूड: “करेंगे… और अभी करेंगे”
लेकिन Donald Trump का माइंडसेट अलग ही लेवल पर था। उन्हें लगा “ईरान? अरे ये तो Venezuela जैसा ही होगा… दो दिन में घुटने टेक देगा।” जैसे कोई PUBG मैच हो “Drop करो, shoot करो, chicken dinner लेकर निकलो।”
जनरल Dan Caine बार-बार बोले “सर, ammo कम है…”
लेकिन जवाब आया— “Confidence ज्यादा है।”

रिजल्ट: गेम ओवर नहीं, गेम बिगड़ गया
जैसे ही जंग शुरू हुई, Iran ने पूरा गेम उल्टा कर दिया। Strait of Hormuz बंद। ऑयल सप्लाई धड़ाम। पूरी दुनिया की economy हिल गई। अब हाल ये कि पेट्रोल भराते वक्त भी लोग सोच रहे “ये मीटिंग का बिल हम क्यों भर रहे हैं?”
सबसे महंगी ‘ओवरकॉन्फिडेंस स्टोरी’
Benjamin Netanyahu बोले—“Easy win”
Donald Trump बोले—“Let’s go”
और नतीजा? 2000+ मौतें, ग्लोबल टेंशन, और zero clarity
मतलब… Planning थी “Shortcut” की, पर निकल गया पूरा “Long Route Disaster।”
शांति नहीं, Suspense चल रहा है
आज सीजफायर है… कल फिर क्या होगा—कोई नहीं जानता। Middle East अभी Netflix का वो शो बन चुका है जिसका अगला एपिसोड कब drop होगा, और उसमें कौन मरेगा…कोई ट्रेलर भी नहीं देता।
जंग का झटका गांव तक! चंदौली में बोरे खत्म, गेहूं खरीद पर ब्रेक
