‘पीस मीटिंग’ बनी पॉलिटिकल वॉर! US-ईरान टकराए, डील धरी रह गई”

हुसैन अफसर
हुसैन अफसर

इस्लामाबाद में 21 घंटे तक चली बातचीत… कॉफी ठंडी हो गई, चेहरे गर्म हो गए—और नतीजा? जीरो! एक तरफ J. D. Vance प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ बोल गए—“डील नहीं बनी”… दूसरी तरफ ईरान अपने “नो-कॉम्प्रोमाइज मोड” में खड़ा रहा।
मतलब साफ है—शांति की मेज पर भी “कोल्ड वॉर” जारी है।

21 घंटे की मैराथन, लेकिन रिजल्ट शून्य

Islamabad में हुई ये बातचीत कोई आम डिप्लोमैटिक मीटिंग नहीं थी—ये “डू या डाई” वाला सीन था। लगातार 15 से 21 घंटे तक चली बातचीत के बाद भी दोनों पक्ष अपनी-अपनी रेड लाइन से एक इंच नहीं हिले। US का कहना—“हमने ऑफर दिया” ईरान का जवाब—“हमने रिजेक्ट किया” और दुनिया देखती रह गई।

सबसे बड़ा पेंच: Strait of Hormuz

यही वो मुद्दा है जिसने पूरी डील को डुबो दिया। अमेरिका चाहता है—पूरा रास्ता खुला, कोई टोल नहीं। ईरान कहता है—“भाई, कंट्रोल हमारा रहेगा।”

याद रहे, दुनिया की 20% तेल सप्लाई यहीं से गुजरती है। मतलब यहां झगड़ा सिर्फ पानी का नहीं… पैसे और पावर का है।

लेबनान सीजफायर: ‘पहले ये करो, फिर बात करो’

ईरान ने साफ कहा—पहले Lebanon में इजरायल-हिजबुल्लाह सीजफायर लागू करो, फिर आगे बढ़ेंगे। अमेरिका और इजरायल बोले—“ये डील का हिस्सा ही नहीं।” बस यहीं से बातचीत का टेम्परेचर उबलने लगा।

सैंक्शंस, न्यूक्लियर और पैसा—तीन तगड़े टकराव

ईरान की मांग सैंक्शंस हटाओ, ब्लॉक्ड एसेट्स रिलीज करो, न्यूक्लियर एनरिचमेंट का अधिकार दो।

अमेरिका का जवाब, इतनी भी जल्दी नहीं!

US ने 15-पॉइंट प्लान दिया, जिसे ईरान ने “एक्सट्रीमली ग्रीडी” बता दिया। यानी डील टेबल पर आई ही नहीं—सीधे फाइल बंद हो गई।

‘डील नहीं तो स्ट्राइक’: Donald Trump का अल्टीमेट मूड

वार्ता शुरू होने से पहले ही ट्रंप ने चेतावनी दे दी थी— “डील नहीं बनी तो हमला होगा।” और अब जब बातचीत फेल हो गई, तो उनका बयान और भी दिलचस्प— “हम जीत चुके हैं, डील हो या न हो, फर्क नहीं पड़ता।” यानी मैच ड्रॉ हो गया… लेकिन ट्रंप खुद को विनर घोषित कर चुके हैं।

अब आगे क्या? शांति या नया तूफान

फिलहाल 2 हफ्ते का सीजफायर लागू है, लेकिन हालात ऐसे हैं जैसे “किसी भी वक्त कुछ भी हो सकता है।”

संभावनाएं:- US स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सैन्य ऑपरेशन बढ़ा सकता है। टारगेटेड स्ट्राइक्स हो सकते हैं। ईरान भी “रिएक्शन मोड” में तैयार बैठा है। मतलब शांति सिर्फ टाइम-आउट है, मैच अभी खत्म नहीं हुआ।

डिप्लोमेसी की टेबल पर ‘ईगो क्लैश’

इस पूरी बातचीत ने एक बात साफ कर दी— यह सिर्फ पॉलिसी का टकराव नहीं, पावर और प्रेस्टिज की लड़ाई है। एक तरफ अमेरिका—“मेरे नियम” दूसरी तरफ ईरान—“मेरी शर्तें” और बीच में फंसी दुनिया…जो अब पूछ रही है अगला कदम बातचीत होगा या बमबारी?

धोनी की वापसी टली! CSK के फैंस को लगा बड़ा झटका, अब इस दिन होगी एंट्री

Related posts

Leave a Comment