
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शुक्रवार को UP Board 12वीं का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। इस साल कुल 27.05 लाख विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी। प्रयागराज की महक जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.20% अंकों के साथ राज्य टॉप किया है।
राहुल गांधी को सुप्रीम नसीहत के साथ सावरकर विवाद में आपराधिक कार्यवाही पर लगी रोक
टॉपर्स की सूची 2025 (12वीं – इंटरमीडिएट)
रैंक | नाम | जिला | प्रतिशत |
---|---|---|---|
1 | महक जायसवाल | प्रयागराज | 97.20% |
2 | साक्षी | अमरोहा | 96.80% |
2 | आदर्श यादव | सुल्तानपुर | 96.80% |
2 | शिवानी सिंह | प्रयागराज | 96.80% |
2 | अनुष्का सिंह | कौशाम्बी | 96.80% |
3 | मोहिनी | इटावा | 96.40% |
इस बार का परीक्षाफल – कुछ मुख्य आँकड़े
कुल परीक्षार्थी: 27,05,017
छात्र: 14,58,983
छात्राएं: 12,46,024
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: जल्द अपडेट होगा।
मार्कशीट डाउनलोड: पहली बार ऑनलाइन उपलब्ध।
रिजल्ट वेबसाइट: upmsp.edu.in
कैसे देखें रिजल्ट?
बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
“Intermediate Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और स्कूल कोड डालें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, PDF में सेव करें या प्रिंट लें।
बोर्ड अधिकारियों ने क्या कहा?
रिजल्ट की घोषणा माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इस बार मूल्यांकन को डिजिटली और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत तेज़ी से पूरा किया गया।
महक जायसवाल की उपलब्धि
महक, जिन्होंने प्रदेश टॉप किया है, प्रयागराज की रहने वाली हैं और विज्ञान संकाय की छात्रा हैं। वे दिन में 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थीं। उनकी सफलता पर परिवार और स्कूल में जश्न का माहौल है।