मिशन शक्ति फेज-6.0 के दसवें दिवस पर मॉडल मिशन शक्ति केंद्र थाना कोतवाली एवं महिला थाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी
झांसी।मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत अभियान के दसवें दिवस पर मॉडल मिशन शक्ति केंद्र थाना कोतवाली एवं महिला थाना, जनपद झाँसी में समेकित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना एवं मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों तथा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, बालश्रम एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवाओं हेतु 102 एवं 108, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों, उपलब्ध सेवाओं तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रदान की जाने वाली सहायता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे बिना किसी भय या संकोच के अपनी समस्याओं के समाधान हेतु केंद्र से संपर्क कर सकें।
झाँसी पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है तथा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें उनके अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
