शिवधनुष भंग से गूंजा जय जय श्री राम, परशुराम,लक्ष्मण संवाद ने मंच पर जगाया जोश

उन्नाव स्वामी सुरेश ठाकुर बृजवासी के निर्देशन में सजी रामलीला, अध्यक्ष संजय राठी और महामंत्री शशांक अवस्थी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

उन्नाव। साकेत धाम श्रीरामलीला मैदान में धनुष यज्ञ और परशुराम,लक्ष्मण संवाद की प्रभावशाली लीला का मंचन किया गया। श्री बृजराज राजेश्वरी लीला संस्थान के संस्थापक स्वामी सुरेश कुमार बृजवासी के नेतृत्व में प्रस्तुत मंचन में शिवधनुष भंग का प्रसंग और परशुराम,लक्ष्मण के ओजस्वी संवाद प्रमुख आकर्षण रहे।

रामायण के इन प्रसंगों के जरिए धर्म, मर्यादा, शौर्य और स्वाभिमान का संदेश दिया गया।साकेत धाम श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय राठी एवं महामंत्री शशांक अवस्थी सहित कमेटी के पदाधिकारी आयोजन में मौजूद रहे।

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी, जगन्नाथ यात्रा के अध्यक्ष राम प्रकाश चौरसिया, संगठन मंत्री कु. अजय सिंह, उपाध्यक्ष जसमीत सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीश महेश्वरी, प्रबंधक संजीव गुप्ता उर्फ राजा भैया, व्यवस्था प्रमुख कौशल किशोर यादव, मंत्री प्रेम मिश्रा संयुक्त मंत्री इंद्र प्रकाश अवस्थी एवं विनोद शर्मा उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त कृष्ण प्रिया मोती श्याम, शशिकांत गुप्ता, सुरेंद्र कुमार वर्मा, अनिल गुप्ता (भोला), पत्रकार प्राचीन मिश्रा, डॉ. मनीष सिंगर, श्याम जी गुप्ता एवं नीतीश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Related posts