
पाकिस्तान भले ही IMF के सहारे सांस ले रहा हो, लेकिन उसकी ज़मीन के नीचे दबा खनिजों का खजाना अब अमेरिका की नज़रों में आ चुका है।
खासकर बलूचिस्तान, जहां दुनिया के सबसे बड़े gold reserves और copper व rare earth minerals मौजूद बताए जाते हैं।
यानी ऊपर से कर्ज़… नीचे से सोना!
Trump का नया दांव: Project Vault
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में 1.3 Billion Dollar (लगभग 11.7 हजार करोड़ रुपये) के निवेश का ऐलान किया है।
यह निवेश Balochistan की Reko Diq mine में किया जाएगा और इसे अमेरिका के नए मिशन “Project Vault” से जोड़ा गया है।
नाम से ही साफ है — Vault मतलब खजाना।
Project Vault का असली मकसद क्या है?
Project Vault सिर्फ mining project नहीं, बल्कि Global Power Strategy है। इसका मुख्य उद्देश्य Rare Earth Minerals पर किसी एक देश का monopoly खत्म करना। US और allies को secure mineral supply देना। China के mineral dominance को challenge करना।
आज rare earth elements के मामले में China undisputed king है — और यही बात अमेरिका को सबसे ज्यादा चुभ रही है।
China Angle: असली कहानी यहीं है
चीन न सिर्फ rare earths का सबसे बड़ा producer है, बल्कि वह इन minerals को strategic weapon की तरह इस्तेमाल करता है।
America को डर है कि future tech — EVs, missiles, AI chips — सब China की mercy पर न रह जाएं।

इसीलिए पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अमेरिका ने geopolitical shortcut खोज लिया है।
Pakistan की मजबूरी, America का फायदा
एक तरफ पाकिस्तान आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है, दूसरी तरफ अमेरिका investment का carrot दिखा रहा है। लेकिन सवाल वही पुराना है “खनिज निकलेगा… फायदा किसे होगा?”
बलूचिस्तान के locals पहले भी कई ऐसे projects का खामियाज़ा भुगत चुके हैं।
Strategic Game या Resource Loot?
Project Vault resource extraction से ज्यादा resource control की कहानी है। जहां Pakistan को short-term money, America को long-term strategic minerals, China को direct challenge और बलूचिस्तान? वो फिर से global chessboard का pawn बन सकता है।
Silent Exile? Epstein Files के बीच Prince Andrew का Sandringham Shift
