यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 1995 बैच के IPS अशोक कुमार सिंह बने DG

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। राज्य सरकार ने 1 सितंबर 2026 को राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया। उन्हें वेतन मैट्रिक्स स्तर-16 के तहत यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुभव और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर मिली अहम जिम्मेदारी अशोक कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण…

Read More

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश- बुखार वाले मरीजों की तुरंत कराएं जांच

लखनऊ: स्वाइन फ्लू को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। प्रदेश में वायरल बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी जिला अस्पतालों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचने वाले हर मरीज की खून की जांच और पैथोलॉजिकल जांच कराई जाए। साथ ही मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला अस्पतालों से लेकर छोटे अस्पतालों तक सतर्कता डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने…

Read More

लखनऊ में थाली-चम्मच बजाकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, जनभवन कूच से पहले पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

लखनऊ: राजधानी में समाजवादी मजदूर सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मजदूरों और घरेलू कामगारों के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की और थाली-चम्मच बजाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर मजदूरों और घरेलू कामगारों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। जनभवन की ओर बढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका प्रदर्शनकारी दारुलशफा स्थित विधायक निवास से जनभवन की ओर जाने के लिए निकले थे। हालांकि, करीब 50 मीटर आगे बढ़ने के बाद आरएलडी कार्यालय के पास पुलिस ने…

Read More

UPSSSC का रिजल्ट जारी, 1828 पदों के मुकाबले 1643 अभ्यर्थियों का चयन; सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024 के तहत आयोजित सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 1828 विज्ञापित पदों के सापेक्ष 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक के साथ अलग-अलग श्रेणियों की कटऑफ सूची भी जारी कर दी है। सहायक लेखाकार के 668 सामान्य पदों पर 570 चयनित आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर…

Read More

KGMU में आधी रात धुएं से भर गया बच्चों का वार्ड, सीने से लगाकर भागे परिजन; 50 बच्चे सुरक्षित निकाले गए

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के जनरल सर्जरी विभाग के बेसमेंट में गुरुवार देर रात बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। बेसमेंट से निकला धुआं डक्ट और खिड़कियों के रास्ते पहली मंजिल स्थित पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड तक पहुंच गया। कुछ ही देर में वार्ड धुएं से भर गया। वहां भर्ती करीब 50 बच्चों को डॉक्टरों, कर्मचारियों और तीमारदारों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। आईसीयू में भर्ती बच्चों को भी एहतियातन दूसरी जगह भेजा गया। करीब तीन घंटे तक बचाव और आग बुझाने का…

Read More

अलीगंज अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- गोलमोल जवाब नहीं चलेगा; 15 मौतों के बाद मांगा विस्तृत हलफनामा

लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अलीगंज अग्निकांड से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रदेश सरकार और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट और विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने साफ कहा कि मामले में गोलमोल जवाब स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अलीगंज के तीन मंजिला भवन में लगी आग में 15 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद राज्य की नियामक व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। सभी मुद्दों पर स्पष्ट जवाब देने का निर्देश न्यायमूर्ति राजन रॉय…

Read More

लखनऊ में कार के अंदर मिला जला शव, पूर्व मर्चेंट नेवी अफसर की मौत पर हत्या का शक; उधारी के रुपये लेने निकले थे अलमास

लखनऊ: सीतापुर हाईवे पर सरैया बाजार के पास शुक्रवार देर रात कार में आग लगने के बाद मिले जले शव की पहचान पूर्व मर्चेंट नेवी अफसर अलमास हक के रूप में हुई है। अलमास खुर्रमनगर के रहने वाले थे और करीब सात साल पहले मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़कर अमीनाबाद में दवा का कारोबार शुरू किया था। परिजनों के मुताबिक वह किसी से उधारी के रुपये लेने के लिए घर से निकले थे। ऐसे में परिवार ने रुपयों के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी…

Read More

UP Flood Action Plan: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 14 नगर निगमों में जलभराव खत्म करने को 1,336 करोड़ की 22 परियोजनाएं मंजूर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हर साल बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने 14 नगर निगमों में वर्षा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1,336.67 करोड़ रुपये की लागत वाली 22 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के लागू होने के बाद शहरों में जलभराव की समस्या कम होने, यातायात व्यवस्था बेहतर होने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य स्तरीय समिति ने दी 22 परियोजनाओं को मंजूरी मुख्य…

Read More

UP Roadways का बड़ा प्लान! डबलडेकर AC बसों में मिलेगा चाय-नाश्ता और खाना, किराये में ही शामिल होगी कैटरिंग सुविधा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रेलवे की तर्ज पर अब रोडवेज की एसी डबलडेकर बसों में भी कैटरिंग सुविधा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। प्रस्ताव के मुताबिक यात्रियों को यात्रा के दौरान चाय-नाश्ता और खाने की सुविधा मिलेगी, जिसका अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा बस के किराये में ही शामिल रहेगी। हालांकि, इस योजना पर अंतिम फैसला मुख्यालय स्तर पर विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा। यात्रियों की संख्या…

Read More

हर घर तिरंगा से चुनावी माहौल गरमाएगी बीजेपी! यूपी के हर जिले में चलेगा मेगा अभियान, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के जरिए पार्टी देशभक्ति का संदेश देने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाएगी। अभियान के दौरान बलिदानियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। 11 से 15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान पार्टी…

Read More