यूपी के 18 शहरों को मिलेंगी 1725 एसी ई-बसें, लखनऊ-कानपुर में चलेंगी सबसे ज्यादा 300-300 बसें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 18 शहरों में इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों के संचालन को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली। योजना के तहत प्रदेश में कुल 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन ग्रॉस कॉस्ट कांट्रैक्ट (जीसीसी) मॉडल पर किया जाएगा। इस योजना के तहत लखनऊ और कानपुर में सबसे ज्यादा 300-300 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। वहीं वाराणसी में 250 और गोरखपुर में 150 बसों का संचालन होगा। 18 शहरों…

Read More

बुजुर्ग माता-पिता को सताने वाले बच्चों की संपत्ति में हिस्सेदारी पर गिरेगी गाज, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुजुर्ग माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करने या उनका भरण-पोषण नहीं करने वाली संतान के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए मौजूदा नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई है। इसके तहत बुजुर्ग अपनी स्व अर्जित संपत्ति से ऐसे बच्चों या आश्रित रिश्तेदारों को बेदखल करा सकेंगे, जो उनकी देखभाल नहीं करते या उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘माता-पिता और वरिष्ठ…

Read More

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे; बिजनौर से लखनऊ और हरिद्वार का सफर होगा आसान

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तारित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा, जिसे भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। इस परियोजना से बिजनौर समेत आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 10,761 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार पर अनुमानित 10,761 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।…

Read More

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों को राहत, सेवा निगम के लिए 20 करोड़ रुपये मंजूर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लाखों आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने आउटसोर्सिंग सेवा निगम को सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उसके संचालन के लिए 20 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला मंगलवार को हुई योगी कैबिनेट की बैठक में लिया गया। सरकार यह राशि शून्य ब्याज पर उपलब्ध कराएगी, जिसकी अदायगी पांच वर्ष बाद शुरू होगी और अगले 10 वर्षों तक हर साल दो करोड़ रुपये की…

Read More

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम अब ‘परशुरामपुरी’, 29 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में 29 से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के प्रमुख फैसलों में शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद नगर पालिका का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। जलालाबाद अब कहलाएगा ‘परशुरामपुरी’ कैबिनेट के फैसले के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इसे भगवान परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है, इसलिए इसका…

Read More

यूपी के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात: 2028 तक हर घर पहुंचेगा नल का पानी, जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत और विकास से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच होने वाले समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ ही गांवों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में अभियान को नई गति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब कैबिनेट से स्वीकृत एमओयू केंद्र…

Read More