निरीक्षण के दौरान एक नीले रंग की बैलेनो गाड़ी पकड़ी गई

झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्रान्तर्गत सिमर्धा बाँध पर आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर (CO City) व एसएचओ (SHO) सीपरी बाजार द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा था। Inspection के दौरान एक नीले रंग की बैलेनो गाड़ी, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी और काली फिल्म लगी हुई थी, पुलिस को देखकर भागने लगी।


पुलिस टीम द्वारा गाड़ी रोकने का प्रयास करने पर व्यक्तियों ने गाड़ी रोकने के बजाय सीओ सिटी की सरकारी गाड़ी, एसएचओ सीपरी बाजार की सरकारी गाड़ी तथा चीता मोबाइल की सरकारी दोपहिया बाइक में जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी।


तत्पश्चात मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर घेराबंदी करते हुए गाड़ी में सवार सभी 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

  1. शोएब खान , 2. शशांक शुक्ला, 3.वीर चौधरी 4. समर्थ तिवारी, 5. सागर पाल
    मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts