लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पांच सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस जीत से सपा को न सिर्फ राजनीतिक बढ़त मिली है, बल्कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद मिलने का रास्ता भी खुलता दिखाई दे रहा है। पांच सीटों के इजाफे के साथ सदन में सपा के सदस्यों की कुल संख्या 12 हो जाएगी, जबकि नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए कम से कम 10 सदस्यों…
Read MoreTag: यूपी एमएलसी चुनाव
सबकी किस्मत बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी MLC चुनाव हारीं, अब 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की लखनऊ स्नातक सीट पर जाने-माने भविष्यवक्ता और ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता मिश्रा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहीं स्मिता मिश्रा को 300 वोट भी नहीं मिल सके। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की कांति सिंह ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के अवनीश पटेल चुनाव हार गए। हार के बाद स्मिता मिश्रा ने चुनाव में धांधली और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि उनका नवयुवक…
Read More‘एमएलसी चुनाव में भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली का फोन नहीं उठा रहे’, नतीजों के बाद अखिलेश यादव का तंज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने वाराणसी में मिली हार का जिक्र करते हुए तंज कसा कि लखनऊ वाले दिल्ली के नेताओं का फोन नहीं उठा रहे हैं। अखिलेश ने दावा किया कि एमएलसी चुनाव में भाजपा पूरी तरह से ‘ऑल आउट’ हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने आकाश अग्रवाल के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए वैश्य समाज को पीडीए से जोड़ने की कोशिश की। केशव मौर्य के बयान…
Read Moreयूपी विधान परिषद चुनाव में 54.58% मतदान, गोरखपुर-फैजाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग; आगरा के 3 बूथों पर आज फिर पड़ेंगे वोट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव में कुल 54.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर सबसे अधिक 79.32 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, आगरा में चुनाव के दौरान गड़बड़ी के आरोपों के बाद तीन मतदान केंद्रों पर 26 अक्टूबर को दोबारा मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने इन बूथों पर पुनर्मतदान की मंजूरी दे दी है। खंड स्नातक सीटों पर कहां कितना हुआ मतदान? निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के…
Read More‘भाजपा किसी की सगी नहीं’, शिक्षक MLC चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर आकाश अग्रवाल के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव
लखनऊ: शिक्षक एमएलसी चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। चुनाव में कथित अनियमितताओं की शिकायत लेकर कमिश्नरी पहुंचे आकाश अग्रवाल भावुक हो गए और रो पड़े। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके समर्थन में बयान जारी करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने अग्रवाल समाज को लेकर कही यह बात अखिलेश यादव ने 24 अक्टूबर को सोशल मीडिया मंच एक्स…
Read Moreयूपी एमएलसी चुनाव में 188 उम्मीदवार मैदान में! नामांकन खत्म, 23 अक्टूबर को वोटिंग; वोट डालने से पहले ये दस्तावेज जरूर रखें साथ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खंड स्नातक और खंड शिक्षक एमएलसी की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन 51 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए, जबकि इससे पहले 137 उम्मीदवार नामांकन कर चुके थे। इस तरह कुल 188 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। 11 निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग मुख्य…
Read MoreUP में एक और बड़ा चुनाव: 11 MLC सीटों पर BJP बनाम SP की सीधी टक्कर, 23 अक्टूबर को वोटिंग; जानें किस सीट पर कौन दावेदार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। राज्यसभा की 10 सीटों के साथ विधान परिषद की 11 सीटों पर भी चुनाव होने जा रहा है। एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी सभी 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि भाजपा ने अभी पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। बाकी छह सीटों पर पार्टी के भीतर दावेदारों को लेकर मंथन चल रहा है। विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इन सीटों में पांच…
Read Moreयूपी MLC चुनाव: BJP में 6 सीटों पर टिकट को लेकर बढ़ी दावेदारी, गोरखपुर से ध्रुव त्रिपाठी तो इलाहाबाद से सुरेश त्रिपाठी का नाम चर्चा में
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सीटों के चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर दावेदारी तेज हो गई है। 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी सभी प्रत्याशियों के नाम पहले ही घोषित कर चुकी है, जबकि भाजपा ने अभी पांच सीटों पर उम्मीदवार तय किए हैं। छह सीटों पर पार्टी के भीतर दावेदारों को लेकर मंथन जारी है। भाजपा को गोरखपुर शिक्षक, इलाहाबाद स्नातक, वाराणसी शिक्षक, वाराणसी स्नातक, आगरा शिक्षक और मेरठ स्नातक सीटों पर प्रत्याशी…
Read More